PM Kisan Yojana – केंद्र सरकार ने दी किसानों को बड़ी राहत, अब लाभार्थियों को मिलेगा फायदा,इस तारीख तक आयेगी 12वीं किस्त ||

Spread the love

देश के किसानों की मदद के लिए सरकार समय-समय पर कई तरह की योजनाएं चलाती रहती हैं। कई किसान आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं, तो कई किसान आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं और ऐसे किसानों को मदद की जरूरत होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार इन जरूरतमंद किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाती है। इस योजना के अंतर्गत सालाना 6 हजार रुपये देकर किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। हालांकि, किस्त सिर्फ पात्र लोगों को मिलती है और उन लोगों को जो लोग ई-केवाईसी करवा चुके हैं। इसी कड़ी में सरकार की तरफ से किसानों को केवाईसी को लेकर एक मौका दिया गया है।

दरअसल, पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। इसकी आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 थी। ऐसे में जो किसान ये काम करवा चुके हैं, उन्हें 12वीं किस्त मिल सकती है।

वहीं, जिन किसानों ने आखिरी तारीख तक ई-केवाईसी नहीं करवाई उन्हें किस्त के पैसे नहीं मिल सकते हैं। इसलिए किस्त का लाभ लेने के लिए केवाईसी करवाना अनिवार्य है।

पीएम किसान पोर्टल के मुताबिक, अभी ओटीपी बेस्ड ई-केवाईसी उपलब्ध है। पोर्टल पर लिखा है कि किसानों के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है और ओटीपी बेस्ड ई-केवाईसी उपलब्ध है। जहां पहले ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 थी, तो वहीं अब इसकी बाध्यता खत्म कर दी गई है।

वेबसाइट के मुताबिक, जो किसान रजिस्टर्ड हैं, उनके लिए ई-केवाईसी करवाना जरूरी है और बायोमेट्रिक बेस्ड ई-केवाईसी करवाने के लिए नजदीकी सीएससी सेंटर से संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़े  भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज: 'पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे उनके काम', प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?

Spread the love

Related Posts

2 हफ्ते में परमाणु बम बना लेता ईरान’: ट्रंप का तेहरान हमलों पर बड़ा दावा, होर्मुज पर कब्जे को लेकर क्या कहा?

Spread the love

Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान से जुड़े रणनीतिक जलमार्गों पर “लगभग नियंत्रण” कर रहा है और जल्द ही वहां पूरी तरह नियंत्रण हासिल…


Spread the love

मनी लॉन्ड्रिंग तक: सांसद अविनाश रेड्डी के छह ठिकानों पर ED की रेड, करोड़ों के लेनदेन की जांच जारी

Spread the love

Spread the loveप्रवर्तन निदेशालय ने वाई.एस. विवेकानंद रेड्डी हत्याकांड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शुक्रवार को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में छह ठिकानों पर तलाशी ली। इनमें YSRCP सांसद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *