PM मोदी की ओमान यात्रा पर टिकी उद्योग जगत की निगाहें, द्विपक्षीय व्यापार दोगुना होने की संभावना

Spread the love

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के तीसरे और अंतिम चरण में 17-18 दिसंबर को ओमान की यात्रा पर जाएंगे। यह यात्रा भारत और ओमान के बीच राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने के मौके पर हो रही है और इसका मुख्य फोकस दोनों देशों के बीच व्यापारिक और रणनीतिक रिश्तों को नई मजबूती देना है। इस दौरान प्रस्तावित व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) पर चर्चा केंद्र में रहेगी।

 

अगले दो-तीन वर्षों दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार दोगुना होने की संभावना

उद्योग विशेषज्ञों के मुताबिक सीईपीए के लागू होने के बाद अगले दो से तीन वर्षों में भारत-ओमान के बीच द्विपक्षीय व्यापार दोगुना होने की संभावना है। यह समझौता भारत के लिए नए बाजार खोलेगा, जबकि ओमान को भी इससे कई अहम क्षेत्रों में लाभ मिलने की उम्मीद है। भारत को ओमान के पेट्रोकेमिकल सेक्टर से स्थिर आपूर्ति मिलने से ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती मिलेगी, वहीं ओमान के लिए यह समझौता खाद्य सुरक्षा जैसे अहम मुद्दे को संबोधित करने में सहायक होगा।

अर्न्स्ट एंड यंग (EY) के पार्टनर अल्केश जोशी ने प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले कहा था कि  इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य CEPA है। इस समझौते को लेकर गंभीर चर्चा चल रही है और यही दौरे का केंद्र बिंदु है। उन्होंने कहा कि यात्रा की अवधि भले ही कम हो लेकिन मुख्य फोकस वही बना हुआ है।  जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी करीब 23 घंटे के लिए ओमान आ रहे हैं। हम चाहते थे कि यह दौरा थोड़ा लंबा हो, क्योंकि ओमान में भारतीय प्रवासी लंबे समय से प्रधानमंत्री की यात्रा का इंतजार कर रहे थे।

और पढ़े  आईएनएस अरिदमन नौसेना में शामिल, स्वदेशी पनडुब्बी से बढ़ी ताकत, रक्षा मंत्री बोले- शब्द नहीं शक्ति है, 'अरिदमन'

 

मोदी ओमान में रह रहे भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे और वहां रह रहे भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे। अल अंसारी ग्रुप के संस्थापक और ग्रुप मैनेजिंग डायरेक्टर किरण आशेर ने कहा कि  प्रधानमंत्री की यात्रा यहां हर भारतीय के लिए बेहद उत्साहजनक है। लोग उन्हें देखने, मिलने और उनका स्वागत करने को लेकर उत्सुक हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि व्यापारिक रिश्तों और CEPA को लेकर यह यात्रा पहले हो जानी चाहिए थी, लेकिन देर से ही सही, अब यह पहल दोनों देशों के बीच कारोबारी समन्वय को नई दिशा देगी। यह दौरा भारत और ओमान के बीच व्यापारिक तालमेल को मजबूत करेगा। यहां के लोग भारत के साथ हर संभव क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। बता दें कि कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को दिल्ली से तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरे की शुरुआत जॉर्डन से हुई, इसके बाद वे इथियोपिया गए और अब अंतिम चरण में ओमान पहुंचेंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    अबू धाबी- मिसाइल हमले के बाद गिरा मलबा: 5 भारतीय समेत कई घायल, यूएई ने अब तक कितने हमलों को किया नाकाम?

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई और कई खाड़ी देश मुश्किल में फंसे हैं। इसी बीच यूएई में एक और बड़ा हादसा…


    Spread the love

    यहाँ ईवी पर मिलने वाली लाइफटाइम रोड टैक्स छूट खत्म, नई दरें घोषित, सिर्फ दोपहिया वाहनों को राहत

    Spread the love

    Spread the love   कर्नाटक सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) पर दी जा रही लाइफटाइम रोड टैक्स छूट को खत्म कर दिया है। अब कार, जीप, बस और अन्य निजी…


    Spread the love