पिथौरागढ़: अपने गांव पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, झूम उठे ग्रामीण, महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

सीएम धामी अपनी जन्मस्थली मड़मानले के टुंडी गांव पहुंचे। उनके गांव पहुंचने पर ग्रामीण खुशी से झूम उठे। सीएम धामी ने गांव बरमाऊ-तुंडी स्थित एक मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एक पौधा भी लगाया।

सीएम ने ग्रामीणों से मुलाकात कर गांव की समस्याएं जानीं और इनके समाधान का आश्वासन दिया। सीएम धामी भी लंबे समय बाद अपनों के बीच पहुंचकर खुश नजर आए। गांव की महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर सीएम का स्वागत किया। सीएम के स्वागत में महिलाओं ने स्वागत गीत गाए। ग्रामीणों से भेंट करने के बाद सीएम जौलजीबी रवाना हुए जहां वे ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ करेंगे।

और पढ़े  उत्तराखंड: पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी, कई जिलों के कप्तान और एएसपी स्तर के अफसरों के होंगे तबादले
  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…