नैनीताल- दुकान से फोन उड़ाया, होटल के कमरे से हुआ बरामद

ल्लीताल भोटिया मार्केट की दुकान से मोबाइल फोन ले जाने वाले दिल्ली के पर्यटक उल्टा होटल कर्मी पर चोरी का आरोप लगाकर कोतवाली पहुंच गए। पुलिस के सामने दुकान का सीसीटीवी फुटेज सामने आया तो पूरा मामला साफ हो गया। इसके बाद पर्यटकों के तेवर ढीले पड़ गए। बाद में फोन लौटाए जाने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

 

भोटिया मार्केट निवासी सलमान खान की दुकान पर दोपहर करीब एक बजे कुछ महिला पर्यटक खरीदारी करने पहुंचीं। कुछ देर बाद उनके जाने पर सलमान को चार्जिंग पर लगा मोबाइल फोन गायब मिला। उन्होंने फोन पर कई बार कॉल की। करीब आधे घंटे बाद कॉल उठी तो सामने वाले ने खुद को मल्लीताल बाजार स्थित एक होमस्टे का कर्मचारी बताया। कर्मचारी ने बताया कि फोन दिल्ली से आए पर्यटकों के कमरे में है। चेकआउट के बाद भी कमरा खाली नहीं होने पर वह सफाई करने पहुंचा था, जहां फोन मिला। इसी बीच पर्यटक होटल लौट आए। कमरे से फोन बरामद होने पर उन्होंने होटल कर्मी पर ही बिना अनुमति कमरा खोलने और फोन ले जाने का आरोप लगा दिया और हंगामा करते हुए कोतवाली पहुंच गए। पुलिस के सामने दुकान स्वामी ने सीसीटीवी फुटेज दिखाया। फुटेज में पर्यटकों के दुकान से जाने के बाद फोन गायब होने की बात सामने आई। एसआई आशा बिष्ट ने बताया कि फोन दुकान स्वामी को लौटा दिया गया है। कार्रवाई नहीं चाहने पर दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया।

और पढ़े  उत्तराखंड: रोपवे संचालन के लिए बनेंगे नियम, केदारनाथ-हेमकुंड साहिब परियोजनाओं में तैनात होंगे नोडल अधिकारी
  • Related Posts

    क्या है ‘हनुमान अंश’ वाले बाबा नीम करौली की असली कहानी, कौन थे ये संत…

    फिल्म हनुमान अंश की सफलता के बीच संत बाबा नीम करौली एक बार फिर चर्चा में हैं। फिल्म के जरिए लोगों की दिलचस्पी उस संत के जीवन को जानने में…

    लालकुआं / हल्दूचौड़- सोयाबीन फैक्ट्री में मलबे की आड़ में बुल्डोजर से खुदाई का खेल? यूसीएफ ने बैठाई जांच

    हल्दूचौड़ स्थित उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ (यूसीएफ) के सोयाबीन एवं वनस्पति कॉम्प्लेक्स परिसर में चल रहे भवन ध्वस्तीकरण को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद यूसीएफ के महाप्रबंधक त्रिभुवन…