लोग बन रहे जॉम्बी: ये दवा के इस्तेमाल से जॉम्बी बन रहे लोग,बहुत से शहरों में बढ़ रहा है खतरा,पढ़े पूरी खबर

Spread the love

लोग बन रहे जॉम्बी: ये दवा के इस्तेमाल से जॉम्बी बन रहे लोग,बहुत से शहरों में बढ़ रहा है खतरा,पढ़े पूरी खबर

अक्सर हॉलीवुड फिल्मों में आपने देखा होगा लोग जॉम्बी बन जाते हैं और भूत-प्रेत जैसे दिखने लगते हैं। अब ऐसा हकीकत में हो रहा है। दरअसल अमेरिका में एक नई ड्रग के इस्तेमाल से लोगों की त्वचा सड़ रही है और वह जॉम्बी जैसे दिख रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों की इस ड्रग के असर से मौत हो रही है। अमेरिका के कई शहरों में इस ड्रग का इस्तेमाल बढ़ रहा है, जिससे वहां की सरकार चिंतित है।

क्या है जॉम्बी ड्रग Xylazine
बता दें कि अमेरिका में जाइलाजाइन नामक दवा का इस्तेमाल बढ़ रहा है। आमतौर पर इस दवा का इस्तेमाल जानवरों पर किया जाता है, जिससे जानवरों को बेहोश करने में मदद मिलती है। लेकिन अमेरिका के कई शहरों में युवा भी इस दवा को बतौर ड्रग इस्तेमाल कर रहे हैं और इससे उन्हें भी बेहोशी जैसी नींद आना, सांसे धीमी हो जाने की समस्या हो रही है। बार-बार इस ड्रग का इस्तेमाल करने वाले या फिर ज्यादा डोज लेने वाले लोगों की मौत भी हो रही है। साथ ही इस ड्रग के इस्तेमाल से लोगों की त्वचा सड़ रही है और वह जॉम्बी जैसे दिख रहे हैं।

दरअसल ड्रग के साइड इफेक्ट से पीड़ितों के शरीर पर घाव हो रहे हैं और अगर इस पर ध्यान ना दिया जाए तो इससे त्वचा की कोशिकाएं मृत हो जाती हैं। ऐसे में उस अंग को काटना पड़ रहा है। कई बार इस दवाई के असर से व्यक्ति लंबे समय तक अर्द्ध बेहोशी की हालत में रहता है, जिससे उसके सड़क हादसे की चपेट में आने या फिर यौन शोषण होने का भी खतरा है।

और पढ़े  बंगाल- EC के निर्देश पर बदले गए 13 जिलों के एसपी,कुल 19 अफसरों का तबादला

जाइलाजाइन को फेनटानिल के साथ मिलाकर ट्रैंक डोप तैयार की जा रही है, जिसे नशे के तौर पर युवाओं द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है। चिंता की बात ये है कि यह ट्रैंक डोप अमेरिका की सड़कों पर आसानी से उपलब्ध हो जा रही है।


Spread the love
  • Related Posts

    ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार कर रहे ट्रंप,क्या थमने वाला है ईरान युद्ध?

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भीषण संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य…


    Spread the love

    असम चुनाव- ममता का बड़ा दांव: तृणमूल कांग्रेस ने जारी की 17 उम्मीदवारों की सूची, किसे-कहां से दिया गया टिकट?

    Spread the love

    Spread the loveअसम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच ममता बनर्जी की पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने अपने पत्ते खोलते हुए उम्मीदवारों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *