ऊधम सिंह नगर: पंतनगर विवि से पीएचडी कर रहे राजस्थान के छात्र की हृदयगति रुकने से हुई मौत, लगा हुआ था पेसमेकर

 

 

उत्तराखंड में पंतनगर विवि के कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय में पीएचडी द्वितीय वर्ष के छात्र की ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई।

मृतक छात्र हर्षित जानी (30) राजस्थान का निवासी बताया जा रहा है। वह यहां चितरंजन भवन-2 (छात्रावास) के कमरा नंबर- 27 में रहता था। विवि चिकित्सालय के डॉ. विजय विश्वास के अनुसार, छात्र को पहले से पेसमेकर लगाया गया था। जिसमें हो सकता है किसी डिफेक्ट के चलते उसकी मौत हुई है।

छात्र को जब विश्वविद्यालय चिकित्सालय में लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिसकी पुष्टि के लिए उसे जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर कर दिया गया है।
और पढ़े  देहरादून: हाईटेक सिम बॉक्स से चल रहा संदिग्ध कॉल सेंटर पकड़ा, ग्राहकों को धमकाकर ठगी का आरोप, 2 गिरफ्तार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…