अन्ना कोनिडेला: तिरुमाला मंदिर में पवन कल्याण की पत्नी ने कराया मुंडन, हादसे में घायल बेटे के लिए मांगी थी मन्नत

 

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की पत्नी ने रविवार को तिरुमाला मंदिर में अपना सिर मुंडवाकर मन्नत पूरी की। उन्होंने हाल ही में सिंगापुर के एक स्कूल में आगजनी की घटना में घायल हुए अपने बेटे की सलामती के लिए मन्नत मांगी थी। अन्ना कोनिडेला ने देवता के प्रति अपनी कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में अपने बाल अर्पित कर भगवान वेंकटेश्वर को धन्यवाद दिया।

आठ अप्रैल को सिंगापुर में समर कैंप में लगी थी आग
कल्याण दंपती के बेटे मार्क शंकर सिंगापुर में एक समर कैंप में भाग लेने गए थे। जहां 8 अप्रैल को आग लग गई। हादसे में मार्क के हाथ-पैर जल गए थे और उन्हें धुएं की वजह से भी तकलीफ हुई थी। गनीमत रही कि वह इस हादसे में बच गए। हादसे में घायल बेटे की सलामती के लिए अन्ना ने तिरुमाला मंदिर में बाल अर्पित करने के लिए मन्नत मांगी थी।

 

पद्मावती कल्याण कट्टा में अर्पित किए अपने बाल
जनसेना पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उपमुख्यमंत्री कल्याण की पत्नी अन्ना ने मंदिर की परंपरा को ध्यान में रखते हुए ‘पद्मावती कल्याण कट्टा’ में अपने बाल अर्पित किए। जिसके बाद उन्होंने धार्मिक अनुष्ठानों में भी भाग लिया।

Andhra Pradesh Deputy CM Pawan Kalyan wife fulfilled her vow at Tirumala

बेटे के स्वस्थ होने पर देवता को अर्पित किए बाल
जनसेना पार्टी की प्रेस विज्ञाप्ति में कहा गया है कि अन्ना कोनिडेला ने मन्नत मांगी थी कि यदि उनका बेटा दुर्घटना में बच जाता है, तो वह देवता को अपने बाल अर्पित करेंगी। संयोग से अब उनका बेटा दुर्घटना में घायल होने के बाद स्वस्थ है, जिसके चलते अन्ना ने बाल मुंडवाकर अपनी मन्नत को पूरा किया है।
Andhra Pradesh Deputy CM Pawan Kalyan wife fulfilled her vow at Tirumala

अन्ना ने भगवान वेंकटेश्वर में अपनी आस्था की घोषणा की
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि अन्ना कोनिडेला रूसी रूढ़ीवादी ईसाई हैं, इसलिए तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के नियमों के अनुसार, उन्होंने पहले मंदिर के अधिकारियों की उपस्थिति में भगवान वेंकटेश्वर में अपनी आस्था की घोषणा की और घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए। बाद में उन्होंने मंदिर की यात्रा की और विभिन्न अनुष्ठानों में भाग लिया।
और पढ़े  श्रीधर पार्थसारथी: मशहूर मृदंगम वादक का हुआ निधन, शंकर महादेवन हुए भावुक, पूछा- विदा लेने का यह कैसा तरीका है?
  • Related Posts

    फारस की खाड़ी में टैंकर पर हमला: एक भारतीय नाविक घायल, केंद्रीय मंत्री सोनोवाल बोले- मामले पर नजर रख रही सरकार

    केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है। दरअसल, 10 नवंबर को फारस की खाड़ी से गुजरते समय, लाइबेरिया…

    भाई दूज 2026: भाई-बहन के स्नेह और समर्पण का पर्व भाई दूज, यहां जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    आज भाई दूज का पर्व है। भाई-बहन के रिश्ते में स्नेह, अपनापन और विश्वास को समर्पित भाई दूज हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। पांच दिनों तक चलने…