पौष पूर्णिमा- मशहूर कलाकार अर्जुन बिजलानी ने हरिद्वार गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, बोले-आज का दिन खास

 

ज से पौष पूर्णिमा और माघ स्नान प्रारंभ हो गया है। मशहूर टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने भी हरिद्वार के गंगा घाट पर नदी में आस्था की डुबकी लगाई। ऋषिकेश क्रिएटिव प्रोडक्शन के मालिक चिन्मय पंडित के साथ पहुंचे अर्जुन ने बताया कि निजी कार्य से वह देहरादून आए थे।

अभिनेता को आज शाम को लौटना है। इससे पहले वह हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने बताया कि चिन्मय पंडित से यहां के चर्चाएं सुनने के बाद वह गंगा स्नान का मन बना बैठे। अर्जुन ने जानकारी साझा करते हुए बताया एक बार बनारस शूटिंग के दौरान भी जब वहां गए थे तो वह दिन गंगा दशहरा का बड़ा दिन था और आज भी पौष पूर्णिमा जैसा बड़ा दिन है।

 

उन्होंने कहा कि यहां पहुंचकर वाकई बहुत शांति मिलती हैं। श्रद्धालुओं से भी अपील की विश्व प्रसिद्ध हरकी पैडी पर आप भी जरूर आएं। इस मौके पर श्री गंगा सभा सचिव उज्ज्वल पंडित ने भी अर्जुन बिजलानी का रुद्राक्ष माला पहनाकर स्वागत किया।

और पढ़े  बेटियों को जिस्मफरोशी से बचाने के लिए 7-12 साल में सगाई, गुजरात के वडिया की कड़वी हकीकत
  • Related Posts

    तूफान का 24 घंटे पहले खुलेगा राज: वैज्ञानिकों ने खोजे चार संकेत, तटीय इलाकों में बचेंगी हजारों जानें

    अब वैज्ञानिक तूफानों के अचानक महा-विनाशकारी बनने की सटीक भविष्यवाणी 24 घंटे पहले कर सकेंगे, जिससे तटीय इलाकों में हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी। हरीकेन हंटर्स के डेटा…

    बेटियों को जिस्मफरोशी से बचाने के लिए 7-12 साल में सगाई, गुजरात के वडिया की कड़वी हकीकत

    गुजरात के अहमदाबाद से लगभग दो सौ किलोमीटर दूर बनासकांठा जिले में बसा वडिया गांव आज भी ऐसी दर्दनाक और कड़वी सच्चाई से जूझ रहा है, जहां की लड़कियों के…