पौडी-विभिन्न संगठनों ने अंकिता भंडारी के घर डोभ श्रीकोट से निकली तिरंगा यात्रा, सीबीआई जांच की उठाई मांग

अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद लोगों का आक्रोश थमने का नाम नही ले रहा है। सोमवार को विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर अंकिता के घर डोभ श्रीकोट से तिरंगा यात्रा की शुरूआत की। इस दौरान अंकिता के पिता भी अपने घर से यात्रा के साथ डोभ श्रीकोट बाजार तक पहुंचे।  यह यात्रा वंतरा रिसोर्ट तक आयोजित की जाएगी। इस दौरान लोगों ने अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच करवाने की मांग उठाई। यात्रा के संयोजक एवं डीएवी कालेज देहरादून के पूर्व छात्रसंघ सचिव नरेंद्र शर्मा, ने कहा कि अंकिता भण्डारी हत्याकांड की सीबीआई जांच होनी चाहिए। <strong>पौडी-विभिन्न संगठनों ने अंकिता भंडारी के घर डोभ श्रीकोट से निकली तिरंगा यात्रा, सीबीआई जांच की उठाई मांग</strong> हत्या में शामिल सभी दोषियों को सख्त सजा दिलाने व सीबीआई जांच की मांग को लेकर चरणबद्ध तरीके से यात्रा की जा रही हे।  बताया कि इसमें विभिन्न छात्र संगठन, सामाजिक संगठन, राजनीतिक संगठन व बड़ी संख्या में आमलोग हिस्सा ले रहे है। 
अंकिता भण्डारी के पिता ने भी सीबीआई जांच की मांग रखी है।

और पढ़े  देहरादून: स्कूटी सवार महिला को कार में जबरन बैठाने की कोशिश, शोर मचाने पर आरोपी फरार, मुकदमा दर्ज
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    चारधाम यात्रा: अब तक 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ-गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड

    इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चारों धामों में अब…