पौड़ी:- पौड़ी बस स्टेशन में स्वाधीनता संग्राम सेनानी जयानंद भारती की प्रतिमा का अनावरण किया

पौड़ी:- पौड़ी बस स्टेशन में स्वाधीनता संग्राम सेनानी जयानंद भारती की प्रतिमा का अनावरण किया

डोला पालकी और आर्य समाज में अग्रहणी भूमिका निभाने वाले समाज सुधारक एवं स्वाधीनता संग्राम सेनानी जयानन्द भारती की प्रतिमा का बस स्टेशन पौड़ी में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी व जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने  अनावरण किया।
   स्थानीय विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि डोला-पालकी आन्दोनल के ध्वजवाहक महान् स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समाज सुधारक स्व० जयानन्द भारतीय गढ़वाल में अंग्रेजों और प्रतिक्रियावादियों के लिए एक बड़ी चुनौती थे। उन्होने शिल्पकारों को भूमि अधिकार दिलाने के लिए आंदोलन किया और एक जातिविहीन समाज की स्थापना के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। कहा कि जयानन्द भारती ने डोला पालकी आंदोलन का नेतृत्व किया। <strong>पौड़ी:- पौड़ी बस स्टेशन में स्वाधीनता संग्राम सेनानी जयानंद भारती की प्रतिमा का अनावरण किया</strong>सामाजिक विसंगति के चलते उस समय दूल्हा पालकी पर नहीं जा सकता था और दुल्हन डोली पर सवारी नहीं कर सकती थी। जबकि वर-वधू की पालकी और डोली को शिल्पकार समाज के लोगों को ही ढोना पड़ता था। उन्होने इसके खिलाफ आवाज उठाई।  उन्होंने इस कुप्रथा के खिलाफ महात्मा गांधी से मुलाकात की और उनसे शिल्पकारों की दुर्दशा की शिकायत करते हुए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।
<strong>पौड़ी:- पौड़ी बस स्टेशन में स्वाधीनता संग्राम सेनानी जयानंद भारती की प्रतिमा का अनावरण किया</strong>
जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तराखंडी समाज के लिए जयानन्द ‘भारती’ जी का योगदान एक समाज सुधारक, आर्यसमाज के प्रचारक, स्वतन्त्रता संग्रामी और सामाजिक अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले जुझारू व्यक्तित्व के रूप में हमेशा याद किया जाता रहेगा।

 

और पढ़े  उत्तराखंड: विधायक निधि 93 फीसदी स्वीकृत, आधे काम ही हुए पूरे, एक नजर में यहां देखें वित्तीय प्रगति
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…