पौड़ी/ रिखणी खाल- थाना रिखणीखाल ने चलाया सत्यापन अभियान

पौड़ी/ रिखणी खाल- थाना रिखणीखाल ने चलाया सत्यापन अभियान

पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारीयो को अपने-अपने थाना क्षेत्र में वृहद स्तर पर बाहरी लोगों का सत्यापन करने के लिए निर्देशित किया गया है जिसके क्रम में आज थानाध्यक्ष रिखणीखाल संतोष पैथवाल के द्वारा थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग टीमों का गठन करके व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया जहां पर पुलिस टीम के द्वारा बाहरी लोगों के सत्यापन को लेकर स्थानीय गांवो में दस्तक दी गई और मौके पर किरायदारों को खंगाला गया इस अवसर पर थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया की हम सभी को सुरक्षा के दृष्टिगत अपने यहां रह रहे किरायेदारों का सत्यापन अवश्य करना चाहिए , जिस से बाहरी क्षेत्रों से आकर थाना क्षेत्र में रह रहे असामाजिक और अपराधिक प्रवृत्ति के लोगो का पुलिस के द्वारा समय से चिन्हीकरण किया जासके, साथ ही थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया की जिन मकान मालिकों के द्वारा अपने यहां रह रहे किरायेदारों का सत्यापन अभी तक नही कराया गया है वह जल्दी ही अपने किरायेदारों का थाना कार्यालय रिखणीखाल में सत्यापन कर ले ,यदि कोई मकान मालिक अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराता है तो ऐसे मकान मालिक के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत मुकदमा कायम कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: दोपहर बाद बदला मौसम, यमुनोत्री और केदारनाथ में बर्फबारी, मैदानों में बारिश के आसार
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…