कारगिल विजय दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित पौड़ी।

कारगिल विजय दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित पौड़ी।

कारगिल विजय दिवस के शुभ अवसर पर राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतपुली में प्रदेश के संस्कृति, लोनिवि, सिंचाई, पंचायत राज मंत्री श्री सतपाल महाराज ने द्वीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर माननीय मंत्री ने 1999 के कारगिल युद्ध के शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित की वहीं शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कारगिल विजय दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित पौड़ी।
मंगलवार को संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज ने राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतपुली पहुंचकर
कारगिल विजय दिवस पर ललित कला अकादमी भारत सरकार एवं संस्कृति विभाग उत्तराखंड के संयुक्त तत्वाधान में 26 जुलाई से 01अगस्त 2022 एक सप्ताह तक चलने वाले राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ किया। कारगिल विजय दिवस पर आयोजित इस कार्यशाला में देशभर से 31 कलाकार प्रतिभाग करने जा रहे है जो अपनी चित्रकारी के माध्यम से कारगिल शहीदों की वीर गाथाओं को आम जनमानस तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर मंत्री ने कारगिल शहीद मनोज बिष्ट के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
संस्कृति मंत्री ने कार्यक्रम में आये देश के कलाकारों को सम्मानित करते हुए कहा कि जनपद के लिए यह पहला अवसर है जब राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन प्रदेश के सतपुली स्थान पर हो रहा है। कहा कि इस कार्यशाला में देश भर के चित्रकार एक सप्ताह तक अपने कला का जौहर दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से पूरे देश को यह संदेश देना है कि किस प्रकार देश के जांबाज वीरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर इस देश की सुरक्षा की है। वही देश की अखंडता व संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए आमजन को जागृत करना है। कारगिल विजय दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित पौड़ी।
इसके अलावा मंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आगामी 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जन-जन के सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की है ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। वहीं द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाए जाने पर मंत्री ने प्रदेश की ओर से बधाइयां प्रेषित करते हुए कहा कि राष्ट्रपति का अधिकारिक फोटो प्राप्त होने के उपरांत प्रदेश की समस्त पंचायत घरों में उनकी फोटो स्थापित की जाएगी। मंत्री जी ने कहा कि देश में अनुसूचित जनजाति की पहली महिला का राष्ट्रपति के पद पर पहुंचना दर्शाता है कि देश अब जाति, दल से ऊपर उठकर विकास को प्राथमिकता दे रहा है।

और पढ़े  उत्तराखंड: आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय के लिए 37.76 करोड़ जारी, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने दी जानकारी
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…