पौडी : एकदिवसीय वृहद रोजगार मेले का हुआ आयोजन

कौशल विकास व सेवायोजन विभाग उत्तराखण्ड के तत्वाधान में जिला प्रशासन एवं सेवायोजन विभाग पौड़ी द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी में एकदिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने प्रतिभाग करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। रोजगार मेले में 12 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग करते हुए लिखित परीक्षा तथा पौडी : एकदिवसीय वृहद रोजगार मेले का हुआ आयोजनसाक्षात्कार के माध्यम से दसवीं से लेकर परास्नातक तक उत्तीर्ण विभिन्न प्रतिभागियों को शार्ट लिस्ट किया गया। रोजगार मेले में कुल 350 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें कुल 94 अभ्यर्थी अन्तिम रूप से चयनित किये गये जबकि 80 अभ्यर्थियों को संक्षिप्त सूची (शार्ट लिस्ट) में रखा गया है। इसके साथ ही सीवैट संस्थान डोईवाला द्वारा 16 अभ्यर्थियों को कौशल विकास हेतु चयनित किया गया।
राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी में आयोजित वृहद रोजगार मेले में विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने अपने संबोधन में कहा कि रोजगार सरकारी हो या गैर सरकारी, प्रतिभा के बल पर ही चयन होना चाहिए। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि संकल्प व दृढ़ निश्चय से कार्य करने से हर क्षेत्र में सफलता पायी जा सकती है। कहा कि कोई भी रोजगार छोटा-बड़ा नही होता, उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि वे स्वंय टाटा स्टील कंपनी में कार्य कर चुके है। कहा कि योग्यता के अनुसार रोजगार मिलता है लेकिन कार्य करने की मेहनत व लगन प्रतिभागी को सभी से अलग बनाती है। कहा कि यह एक अच्छा प्रयास है जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा, इस तरह के रोजगार मेले लगातार आयोजित किये जाते रहेंगे।
रोजगार मेले में टाटा मोटोकार्प, विप्रो, स्पेस इंटरनेशनल, विजय इलेक्ट्रिकल्स, एवन पावर, एक्टस कैंप 108, किर्बी बिल्डिंग सिस्टम सहित संबंधित कंपनियों के पदाधिकारियों ने रोजगार मेले में प्रतिभाग किया।

और पढ़े  ऊधमसिंह नगर: बिजली चोरी पर एक्शन...80 से अधिक स्थानों पर छापा, विजिलेंस-यूपीसीएल की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…