पौड़ी: जल जीवन मिशन के कार्यो को 15 जून तक पूरा करे अधिकारी, नही तो रोक दी जाएगी सैलरी- डीएम

पौड़ी: जल जीवन मिशन के कार्यो को 15 जून तक पूरा करे अधिकारी, नही तो रोक दी जाएगी सैलरी- डीएम

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने पेयजल निगम, जल संस्थान व संबंधित अधिकारियों को दिये गये लक्ष्य के सापेक्ष शेष कार्याे को 15 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधीक्षण अभियंता जल निगम को सभी अधिशासी अभियंताओं के स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए प्रतिदिन हो रहे कार्यों की फोटोग्राफ के साथ विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कार्यों में तेजी न लाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कार्य पूर्ण नहीं करते हैं तो उनकी सैलरी पर रोक लगा दी जाएगी।
जल जीवन मिशन के अंतर्गत कुल 2764 कार्यों में से 2746 के टेंडर प्रक्रिया पूर्ण तथा 1852 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शेष कार्यों को 15 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि वनाधिकार अधिनियम 2006 के तहत गठित जिला स्तरीय
वन भूमि संबंधित जिला स्तरीय समिति को अधिकार है कि बूनियादी सुविधाओं के क्रियान्वयन हेतु एक हेक्टर से कम वन भूमि पर यदि 75 से कम पेड़ आ रहे हैं तो ऐसे स्थिति में समिति पेड़ों के कटान का निर्णय लेने में सक्षम है। इसी के तहत वन भूमि में जल जीवन मिशन के 10 कार्यो में से 2 अलग-अलग स्थान भेडाहंसूड़ी में 37 व कर्ति कोठार में 43 पेड़ आ रहे हैं। बैठक में समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि संबंधित दो स्थानों पर एक हैक्टर से कम भूमि तथा 75 से कम पेड़ों के कटान की कार्यवाही आगे बड़ायी जायेगी।

और पढ़े  देहरादून: सहस्रधारा में हादसा, सड़क से 50 मी नीचे गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोग घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…