पौड़ी: जिला योजना की चालू वित्तीय वर्ष की पहली बैठक सम्पन्न

पौड़ी: जिला योजना की चालू वित्तीय वर्ष की पहली बैठक सम्पन्न

जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार पौड़ी में जिला योजना की चालू वित्तीय वर्ष की पहली बैठक में जनपद के विकास कार्यों और आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट में किस क्षेत्र के लिए किस मद में धनराशि दी जानी है पर चर्चा की गई। बैठक में विधायकगण, जिला पंचायत सदस्यगण, विभिन्न ब्लॉक प्रमुख, जिला योजना समिति के सदस्य और अधिकारियों द्वारा जिला योजना के बजट के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सदस्यों द्वारा विगत वित्तीय वर्ष के कार्यों और प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। आगामी वर्ष में पेयजल की दिक्कत न हो इसके लिए पेयजल की योजनाओं में अधिक धनराशि देने पर सहमति व्यक्त की गई। इसके साथ ही मानक के अनुसार कृषि, शिक्षा, स्वरोजगार जैसे क्षेत्रों पर भी विशेष ध्यान आकर्षित किया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला योजना के सदस्यों के प्रस्तावों को गंभीरता से लें। साथ ही जिस सदस्य के प्रस्तावों पर कार्य होता है तो संबंधित सदस्य का भी अनिवार्य रूप से बोर्ड पर नाम अंकित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सदस्यों से आग्रह किया कि जिला योजना के कार्यों को त्वरित गति से व गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने में अपना मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करें।जिलाधिकारी ने सभी सदस्यों के प्रस्तावों को ध्यानपूर्वक सुना और उचित अनुमोदन करने के संबंध में कहा। उन्होंने कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए सभी विभागों का समन्वय आवश्यक है। अंत में जिलाधिकारी ने जिले के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

और पढ़े  देहरादून- मंत्री रेखा आर्या प्रकरण: कोर्ट के माध्यम से आज फोरेंसिक भेजी जा सकती है ऑडियो, साहू के नेपाल भागने की आशंका

वाइट जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान

  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…