पौड़ी: जिला अधिकारी ने बैंकों को लगाई फटकार

पौड़ी: जिला अधिकारी ने बैंकों को लगाई फटकार

जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैंकर्स की जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक में जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में प्रदेश स्तर पर पहला पायदान प्राप्त करने पर बैंकर्स व सम्बन्धित विभागों को बधाई दी। जिलाधिकारी ने एक ओर जहां बैंकों द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड बनाये जाने को लेकर बरती जा रही शिथिलता पर स्पष्टीकरण तलब किया है वहीं सी0डी0 रशियो के न्यून पाये जाने पर इण्डसिण्ड बैंक से सरकारी खातों को वापस लेने के लिए शासन को पत्र लिखे जाने की बात कही।
अयोजित बैंकर्स की जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्यंमत्री स्वरोजगार योजना के तहत निर्धारित 700 के लक्ष्य के सापेक्ष 607 आवेदनों का निस्तारण करते हुए राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्बन्धित विभागो व बैंकर्स को बधाई दी। वहीं एनआरएलएम के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए निर्धारित 3700 के लक्ष्य के सापेक्ष 2580 की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। <strong>पौड़ी: जिला अधिकारी ने बैंकों को लगाई फटकार</strong>उन्होंने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए केसीसी के निर्धारित लक्ष्य 33000 के सापेक्ष 2348 की प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदार मुख्य बैंकों जिला सहकारी बैंक, उत्तरांचल ग्रामीण बैंक, एस0बी0आई0 व पी0एन0बी0 का स्पष्टीकरण तलब किया है। सी0डी0 रेशियो न्यून पाये जाने पर जिलाधिकारी ने इण्डसिण्ड बैंक से सरकारी खातों को निकालने के लिए शासन स्तर पर पत्राचार करने की बात कही वहीं वहीं भारतीय स्टैट बैंक को सी0डी0 रेशियों में सुधार लाने के निर्देश दिये हैं।

और पढ़े  पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन
  • Related Posts

    HALDWANI- लालकुआं पुलिस ने 110 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

        डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी…

    करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..

    करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की खुशहाली की कामना…