पौड़ी : उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृति योजना के चेक वितरित किये।

पौड़ी : उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृति योजना के चेक वितरित किये।

राष्ट्रीय खेल दिवस व हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश स्तर पर मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा खिलाड़ियों को मुख्यमन्त्री उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृति योजना के चेक वितरित किये। जनपद स्तर पर इंडोर स्टेडियम कण्डोलिया पौड़ी में आयोजित छात्रवृति चेक वितरण समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी व जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने किया। पौड़ी : उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृति योजना के चेक वितरित किये।कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं के कुल 300 सफल प्रतिभागियों को 1500-1500 के चेक वितरित कर समानित किया। 08 से 14 आयु वर्ग के विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में सफल हुए 150 बालक व 150 बालिकाएं सामिल थे। प्रतिभागियों द्वारा पूर्व में न्याय पंचायत, ब्लॉक स्तर व जनपद स्तर पर विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने पर उनका चयन किया गया।
स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने अपने संबोधन में कहा कि हर छात्र-छात्राओं को हर तरह के खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहिए। जिससे आगे बड़े स्तर पर अपना बेहतर हुनर दिखा सके। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का मनोबल बड़ाते हुए कहा कि इसी तरह खेलों के साथ-साथ पठन-पाठन में भी आगे बड़े। जिससे जनपद का ही नहीं प्रदेश का नाम रोशन हो सकेगा। वहीं जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे ने कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप एक साल तक यह छात्रवृति का लाभ दिया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि समय-समय पर इस तरह के खेलों का आयोजन किया जाएगा। जिससे अन्य प्रतिभागी भी विभिन्न खेलों में बेहतर प्रतिभाग कर सकेंगे। कहा कि निरंतर रूप से खेलों के प्रति लगाव रखना जरूरी है। कहा कि अभिभावक के बिना कोई लक्ष्य पाना आसान नहीं। उन्होंने विभिन्न इंटर कॉलेजों में प्रस्तावित खेल मैदानों का जिक्र करते हुए कहा कि खेल मैदानों का कार्य हेतु कार्यवाही जल्द पूर्ण की जाएगी। साथ ही उन्होंने पौड़ी, कोटद्वार, राँसी, कंडोलिया, श्रीनगर के स्टेडियमों की उपयोगिता भी बताई।पौड़ी : उदयीमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृति योजना के चेक वितरित किये।

और पढ़े  कोटद्वार: तेज अंधड़ में गिरा पेड़, एक की मौत, दूसरा घायल, बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के पास थे खड़े
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…