पंतनगर: राजभवन से डीवीडी की जांच कर आख्या देने के निर्देश..

पंतनगर: राजभवन से डीवीडी की जांच कर आख्या देने के निर्देश..

पंत विवि की जेआरएफ नेे परियोजनाधिकारी पर लगाया है यौन उत्पीड़न का आरोप।

जीबी पंत कृषि विवि की एक जेआरएफ ने वर्ष 2020 में राजभवन में उसके परियोजना धिकारी पर यौन उत्पीड़न करने व उसके चलते आजीविका की हानि होने का आरोप लगाया था। मामले का संज्ञान लेते हुए बीती 16 मार्च को राज्यपाल के सचिव रविनाथ रामन ने पंत विवि के कुलपति को पत्र लिखकर दो डीवीडी भेजी हैं, जिनका परीक्षण कर जांच आख्या अतिशीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल पंतनगर विवि के मशरूम अनुसंधान केंद्र में एक छात्रा का जेआरएफ पद पर चयन जून 2019 में हुआ था। जेआरएफ ने 21 जनवरी 2020 को अपने परियोजना इंचार्ज पर मानसिक शोषण व आरोप लगाया था, कि वह उसका यौन उत्पीड़न कर रहे हैं और उस पर जेआरएफ का पद छोड़ने के लिए दबाव बना रहे हैं। अन्यथा सात माह में वेतन के रूप में लिए करीब दो लाख रुपये की रिकवरी कराने की बात कह रहे हैं। जेआरएफ ने इसकी शिकायत कुलाधिपति समेत कुलपति व केंद्र के संयुक्त निदेशक से की थी। साथ ही यह भी बताया कि इंचार्ज पर पूर्व में भी इस प्रकार के आरोपों में घिरे रहे हैं। इसके एक सप्ताह बाद परियोजना इंचार्ज ने निदेशक शोध व निदेशक प्रशासन के पत्र का हवाला देते हुए तत्काल प्रभाव से जेआरएफ की सेवाएं निरस्त कर दी थीं।

इधर मामले में सुनवाई करते हुए राजभवन ने 23 मई 2020 को परियोजनाधिकारी सहित विवि के कुलसचिव व सीपीओ को राजभवन तलब कर मामले की सुनवाई की थी। जिसके बाद से विवि के अधिकारी लीपापोती करते हुए इस मामले को अब तक लटकाए हुए थे। मामले में राजभवन ने परियोजनाधिकारी सहित कुलसचिव व सीपीओ को राजभवन तलब कर जांच के आदेश दिए थे। मामले में जांच चलती रही, लेकिन पीडिता को न्याय नहीं मिल सका। जिसके बाद दो दिसंबर 2022 को पीडिता की ओर से राजभवन में सुबूत के तौर पर दो डीवीडी उपलब्ध कराते हुए पुनः प्रत्यावेदन सौंपा गया था। अब एक बार फिर मामले में राजभवन से डीवीडी की जांच कर आख्या मांगने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट-: कूड़ा बीनने वालों को योजनाओं का लाभ नहीं मिलने पर हाईकोर्ट सख्त, शहरी विकास सचिव से मांगा जवाब
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…