पाकिस्तानी जासूस ज्योति: भूटान के उस मंदिर में भी गई थी ज्योति जहां होती है इंसानों के प्राइवेट पार्ट की पूजा

 

 

 

 

हलगाम हमले का बदला लेने के लिए भारत ने पाकिस्तान में बने आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर चलाकर कार्रवाई की है। वहीं भारत में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वालों की गिरफ्तारियां हो रही है। हरियाणा के हिसार से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद एक के बाद एक कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।

ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान भी जा चुकी है। वहीं वह पाकिस्तान के अलावा चीन और भूटान भी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा लगभग आठ महीने पहले यानी बीते साल अक्तूबर में भूटान घूमने गई थी। वहां ज्योति भूटान की राजधानी थिंपू में चिमी ल्हाखांग मंदिर, पुनाखा भी गई थी। वहां उसने अपने यू-ट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी शूट किए थे।

 

मंदिर को लेकर क्या है मान्यता
अपने आधे घंटे के ब्लॉग में यूट्यूबर ज्योति इस फर्टिलिटी मंदिर के बारे में हैरान करने वाली बातें बताई थी। यह मंदिर पुनाखा गांव में एक पहाड़ी पर स्थित है और संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले जोड़ों के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है। मंदिर में लिंग की पेंटिंग और प्रतिकृति रखी गई है। जो स्थानीय लोगों के अनुसार फर्टिलिटी को बढ़ावा देती हैं और बुरी आत्माओं से बचाती हैं। मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए लिंग के प्रतीक और पेंटिंग का उपयोग किया जाता है। यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा शूट के दौरान वीडियो में मंदिर के कई हिस्सों को दिखाती हैं।

वीडियो में दी प्राइवेट पार्ट की रेप्लिका की जानकारी 
ज्योति अपने ब्लॉग में बताती है कि मंदिर के पास काफी खुबसूरत गांव है। यहां पर दूसरे देशों से भी लोग आए हैं। पुनाखा में हैंडीक्राफ्ट की काफी दुकानें और निजी अंग की रेप्लिका रखी गई हैं, जिनकी कीमत 500 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक है। वह वीडियो में प्राइवेट पार्ट की रेप्लिका की जानकारी भी देती है और इनके डिजाइन और पेटिंग का रिव्यू किया। वीडियो शूट करते हुए ज्योति दुकानदार से उसे खरीदने की बात करती है, लेकिन दुकानदार उसे मना करता है।

ज्योति मल्होत्रा की वीडियो पर 30 लाख से ज्यादा व्यूज
यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने यहां कुछ लोकल और टूरिस्ट से भी बातचीत की। ज्योति ब्लॉग में बताती हैं कि जिनके बच्चे होते हैं वो लोग भी यहां पर आते हैं। मंदिर में छोटे कपड़े पहनकर नहीं आ सकते हैं। यहां पर यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा एक महिला सिक्योरिटी गार्ड से बातचीत में बताती है और कहती हैं कि क्या वह भी अपने होने वाले बच्चे के लिए यहां पर आशीर्वाद ले सकती हैं। ज्योति ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस मंदिर की यात्रा के बारे में आधे घंटे की वीडियो बनाकर शेयर की है। उसकी इस वीडियो पर 30 लाख से ज्यादा व्यूज हैं।

और पढ़े  ईरान युद्ध का असर: ट्रंप बोले- चुनाव के बाद ही गिरेंगे तेल के दाम, रिपब्लिकन खेमे की क्यों बढ़ी चिंता?

 

  • Related Posts

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…

    मुंबई: 3400 करोड़ की संपत्ति वाले BJP विधायक क्यों बने भिखारी, लोगों ने कैसे पहचाना…

    महाराष्ट्र के सबसे अमीर भाजपा विधायकों में शुमार और करीब 3,400 करोड़ों की संपत्ति के मालिक पराग शाह अपने जैन गुरु के सुझाव पर वैभव, आराम और सुरक्षा को छोड़कर…