PAK vs SL Final: श्रीलंका ने पाकिस्तान को फाइनल में 23 रन से हराया,छठी बार एशिया कप अपने नाम किया।

Spread the love

एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 170 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान को 147 रन पर ऑलआउट कर दिया।

श्रीलंका की टीम छठी बार एशिया कप चैंपियन बन गई है। फाइनल में श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान को 23 रन से हरा दिया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 170 रन बनाए। भानुका राजपक्षा ने 71 रन की नाबाद पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान की टीम को 20 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट कर दिया। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान ने 49 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से प्रमोद मदुशन और वानिंदु हसरंगा जीत के हीरो रहे। मदुशन ने तीन और हसरंगा ने एक ही ओवर में तीन विकेट लिए।

श्रीलंका ने सबसे पहले 1986 में एशिया कप का खिताब जीता था। इसके बाद 1997, 2004, 2008, 2014 और अब 2022 में टीम ने टाइटल अपने नाम किया है। भारत ने सबसे ज्यादा सात बार यह खिताब जीता है। श्रीलंका अब उससे बस एक खिताब दूर है।

यह अप्रैल 2014 के बाद पहली बार है जब श्रीलंका ने लगातार पांच टी-20 जीते हैं। इससे पहले टीम ने बांग्लादेश में 2014 में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार पांच टी-20 मैच जीते थे।

और पढ़े  IND vs SL: 600वें टेस्ट से पहले गॉल में टीम इंडिया ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देशभक्ति का जज्बा

Spread the love

Related Posts

IND vs SL: 600वें टेस्ट से पहले गॉल में टीम इंडिया ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देशभक्ति का जज्बा

Spread the love

Spread the love भारत आजादी के 80 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। देशभर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया जा रहा है और देशभक्ति के…


Spread the love

IND vs SL Test: जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर, पहली बार टीम इंडिया में चुने गए आकिब नबी

Spread the love

Spread the loveभारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *