जयपुर-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा:- एक परिवार के 4 लोगों की मौत, मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर लौट रहे थे सभी

 

रोहतक के खेड़ी साध निवासी एक परिवार के चार लोगों की मेंहदीपुर बालाजी से लौटते समय हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद गांव से पांच गाड़ियों में भरकर परिवार के लोग राजस्थान के लिए रवाना हो गए। आईएमटी थाना पुलिस ने बताया कि खेड़ी साध गांव निवासी प्रमिला (46) अपने बेटे दिपांशु (21) बेटी साक्षी (17) और पड़ोसी राजबाला (60) के साथ एक कार में सवार होकर राजस्थान के मेंहदीपुर बाला दर्शन करने के लिए गए थे।

जबकि उनके पड़ोस से ही एक कार में अन्य लोग भी गए थे। दोनों कार में सवार होकर सात लोग जयपुर-आगरा हाईवे से वापस आ रहे थे। रास्ते में हाईवे पर खड़े एक कैंटर में दिपांशु की कार जा टकराई और सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर सभी को मृत घोषित कर दिया। दिपांशु के बीमार पिता की एक माह पहले ही मौत हुई थी।

कार में आधे घंटे तक फंस रहे घायल
टक्कर इतनी भयानक थी कि कार से घायलों को निकालने में करीब आधा घंटा लग गया और फिर उनको अस्पताल पहुंचाया जा सका।
और पढ़े  ईरान से लेनदेन पर अमेरिका सख्त: एक और बैंक पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में ट्रंप प्रशासन
  • Related Posts

    आज कृष्ण जन्मोत्सव की धूम:- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का जानें पूजा मुहूर्त से लेकर लड्डू गोपाल के भोग तक सबकुछ

    4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह त्योहार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाया जाता है।…

    जन्माष्टमी: आज 5 घंटे बंद रहेगा जगन्नाथ मंदिर, क्यों भगवान जगन्नाथ निभाएंगे मां की भूमिका, क्या है परंपरा?

    ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में जन्माष्टमी के मौके पर शुक्रवार यानी आज करीब पांच घंटे तक आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद रहेंगे। मंदिर प्रशासन के अनुसार,…