पहलगाम आतंकी हमला: आतंकी हमले को लेकर आज शाम 6 बजे सर्वदलीय बैठक,कांग्रेस की मांग- प्रधानमंत्री मोदी करें अध्यक्षता

 

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ-साथ पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। राज्यों में मृतकों की पार्थिव देह पहुंच रही है। वहां उनके अंतिम संस्कार कराए जा रहे हैं।

 

प्रधानमंत्री से सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करने की मांग

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिजनों के साथ-साथ पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बीच कांग्रेस ने मांग की है कि पहलगाम आतंकी हमले पर प्रधानमंत्री मोदी को सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करनी चाहिए। कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहलगाम आतंकी हमले पर आज शाम होने वाली सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वे सभी राजनीतिक दलों को विश्वास में लेंगे तथा सामूहिक संकल्प लेंगे। कांग्रेस महासचिव एवं संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि 22 अप्रैल की रात को ही उनकी पार्टी ने पहलगाम आतंकी हमले तथा इतने सारे पर्यटकों की लक्षित हत्याओं के परिणामों पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक की मांग की थी। जयराम रमेश ने कहा कि इस मुद्दे की गंभीरता तथा राष्ट्र के मूड को देखते हुए कांग्रेस को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री आज शाम 6 बजे होने वाली सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

पहलगाम हमले की कांग्रेस ने की कड़ी आलोचना

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ‘कांग्रेस कार्यसमिति 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले पर गहरा शोक और कड़ी निंदा व्यक्त करती है। इस जघन्य हमले में 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए और 20 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए। कांग्रेस कार्यसमिति शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करती है और इस गहन पीड़ा की घड़ी में उनके साथ पूरी तरीके से एकजुटता के साथ खड़ी है। यह कायराना और सुनियोजित आतंकी हमला जिसकी साजिश पाकिस्तान के द्वारा रची गई, हमारे गणराज्य के मूल्यों पर सीधा हमला है। हिंदू नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाना, पूरे देश में भावनाएं भड़काने की एक सोची समझी साजिश थी। हम इस गंभीर उकसावे के बावजूद शांति बनाए रखने की अपील करते हैं और संकट की इस घड़ी में हमारी सामूहिक शक्ति को दोहराते हैं।’

और पढ़े  दिल्ली में रावण के साथ जलेगा कॉकरोच का पुतला: CJP ने बताया तमाशा, दिपके बोले- मुफ्त प्रचार के लिए धन्यवाद

‘140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में पहलगाम आतंकी हमले पर देश के दुश्मनों को चेतावनी देते हुए कहा, ‘मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि इन आतंकियों को और इस हमले की साजिश करने वालों को उनकी कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी, सजा मिलकर रहेगी। अब आतंकियों की बची-खुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी।’

उमर अब्दुल्ला की अपील- कश्मीरियों को दुश्मन न समझें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘हम उन परिवारों के साथ अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं जो इस घटना से प्रभावित हुए हैं। चाहे वह हमारे मेहमान हों, वह 25 लोग जो छुट्टियां मनाने आए थे या हमारा बहादुर जवान जो दूसरों को बचा रहा था। मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों का शुक्रगुजार हूं कि कठुआ से लेकर कुपवाड़ा तक शायद ही कोई ऐसा इलाका हो जहां लोग अपनी मर्जी से बाहर न आए हों… मेरी बाकी देश से एक ही गुजारिश है, कृपया कश्मीरियों को दुश्मन न समझें। हम दोषी नहीं हैं… जम्मू-कश्मीर के लोग शांति के दुश्मन नहीं हैं, जम्मू-कश्मीर के लोग शांति चाहते हैं… भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा के लिए जिम्मेदार लोगों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी, उन्हें हमसे जो भी मदद चाहिए होगी हम करेंगे… सरकार ने कुछ कदम उठाए हैं, ये अच्छी बात है… घायलों का इलाज जारी है।’

 

 

 

भारत में पाकिस्तान का एक्स अकाउंट बंद

भारत में पाकिस्तान सरकार के ‘X’ अकाउंट पर रोक लगा दी गई है।

  • Related Posts

    दिल्ली: PM मोदी ने चिन्मय अमृत महोत्सव वैश्विक सम्मेलन का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को भारत मंडपम में ‘चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन’ का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा ‘गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद से मुलाकात के बाद लोगों ने मुझे…

    विधान परिषद चुनाव 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान जारी

    उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए मतदान जारी है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक, वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 4…