अयोध्या: राममंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी के जवान की संदिग्ध हालात में मौत,यहाँ लगी थी ड्यूटी

 

 

राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात पीएसी के जवान की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत हो गई। जवान की पहचान रामहर्ष यादव (53) के रूप में हुई है। 1994 बैच के जवान 30 बटालियन पीएसी गोंडा में तैनात थे। वह राम मंदिर परिसर में ड्यूटी कर रहे थे।

अचानक बृहस्पतिवार सुबह तबीयत बिगड़ गई। उन्हें श्रीराम हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

और पढ़े  UP: नी-कैप में छिपाकर लाया 1.72 करोड़ का सोना, वंदे भारत से उतरा तस्कर, चारबाग स्टेशन पर इस तरह पकड़ा गया
  • Related Posts

    सहारनपुर- भीषण सड़क हादसा: मेरठ के श्रद्धालुओं की पदयात्रा पर कहर, कैंटर की टक्कर से चार की मौत, 15 घायल

    सहारनपुर जिले के देवबंद में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। शाकंभरी देवी से माता की ज्योत लेकर पदयात्रा करते हुए लौट रहे श्रद्धालुओं को बर्तनों से भरे कैंटर…

    लखीमपुर खीरी: घर के पास पड़ा मिला रिटायर्ड दरोगा का शव, रात में पुत्र ने पीटा था

    लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुनर्भू ग्रंट की गुप्ता कॉलोनी निवासी रिटायर्ड दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका शव घर से चंद…