बगवाड़ी में आपदा की स्थिती से निपटने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन

थलीसैंण –
जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 विजय कुमार जोगदण्डे के निर्देशन पर उप जिलाधिकारी थलीसैंण अजयवीर सिंह के नेतृत्व आज थलीसैंण तहसील के अन्तर्गत बगवाड़ी में आपदा की स्थिती से निपटने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। आयोजित मॉकड्रिल में पुलिस, फायर, वन, स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा, लोकनिर्माण विभाग आदि सम्बधिंत विभागों ने प्रतिभाग किया। माकॅड्रिल में उपजिलाधिकारी ने विभिन्न दुर्घटनाओं के संबंध में जानकारी ली। जिसमें एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी, लैण्ड स्लाइड, गुलदार के दिखने, आग लगने आदि घटनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई तथा सम्बधित घटनाओं पर काबू पाया गया।<strong>बगवाड़ी में आपदा की स्थिती से निपटने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन </strong>
थलीसैंण के अन्तर्गत बगवाड़ी में उप जिलाधिकारी थलीसैण अजयवीर के नेतृत्व में आपदा से पूर्व स्थितियों से निपटने का जायजा लिया गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि आपदा आने की स्थिती में फायर व पुलिस की टीम समय पर पहुंच गयी थी। जिसमेें टीम के पास समस्त उपकरण ठीक स्थिती में पाये गये, फायर की टीम के पास आग बुझाने के यंत्र ठीक स्थिती में पाये गये किन्तु बिजली/तेल से लगने वाली आग को बुझाने के लिए फॉम की कमी देखने देखी गयी साथ ही पुली, केरीविनर, व टार्च की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त वुड कटर के ठीक से न चलने पर उसे ठीक करने के निर्देश दिये। उपजिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि एम्बुलेंस के कार्मिक यूनीफॉम रहें साथ ही एम्बुलेंस में अन्दर की लाइट व स्टेचर ठीक करने तथा फस्ट एड किट से सम्बधित सभी दवाईयां रखने के निर्देश दिये।
आयोजित पूर्वाभ्यास में वन विभाग की टीम के द्वारा पिंजरा समय पर न लाने के कारण नाराजगी जताई गयी। पूर्वाभ्यास में पशुपालन विभाग ने भी प्रतिभाग किया तथा अवगत कराया कि पशु वाहन सीमित संख्या में है जो तहसील स्तर पर उपलब्ध है। इस दौरान सड़क बन्द होने की सूचना के चलते लोक निर्माण विभाग ने समय पर पहुंचकर अवरूद्ध मार्ग को खुलवाया। उप जिलाधिकारी ने माकड्रिल में समस्त उपकरणांे व दवाईयों का निरीक्षण करते हुए कहा कि आपदा बिना बताये आती ह,ै इस लिए सभी अपनी तैयारियां पूरी रखे तथा जो उपकरण नही है उनकी मांग से अवगत कराये। उन्होंने निर्देशित किया कि आगामी बरसात के सीजन को देखते हुए सभी रेखीय विभाग मूल कार्य स्थल को न छोड़े तथा फोन को हमेंशा आन रखें।
आयोजित मॉक ड्रिल में सम्बधित अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

और पढ़े  दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत, लपटों पर काबू... कूलिंग का काम जारी
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…