राहुल गांधी के घर पर 7 अगस्त को INDIA ब्लॉक की अहम बैठक, इन-इन मुद्दों पर मंथन करेगा विपक्ष

Spread the love

 

विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) की अगली बैठक 7 अगस्त को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर होगी। सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक डिनर के दौरान होगी और इसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

क्या है बैठक का मकसद?
राहुल गांधी ने हाल ही में आरोप लगाया था कि 2024 के लोकसभा चुनावों में करीब 70-80 सीटों पर धांधली हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बहुत मामूली बहुमत से जीते हैं और यदि 15 सीटें भी सही तरीके से हुई होतीं, तो वो प्रधानमंत्री नहीं बन पाते। इसके साथ ही, बैठक में कई मुद्दे उठाए जा सकते हैं। जिसमें बिहार में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया, महाराष्ट्र में फर्जी वोटर जोड़ने का आरोप, ऑपरेशन सिंदूर, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से संभावित टैरिफ (शुल्क) धमकी शामिल है।

 

कौन-कौन नेता होंगे शामिल?
पिछली बैठक 19 जुलाई को वर्चुअल हुई थी, जिसमें 24 से ज्यादा दलों के नेता शामिल हुए थे, जिसमें एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार, आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, जम्मू-कश्मीर के मौजूदा मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे शामिल थे। इस बार फारूक अब्दुल्ला (नेशनल कॉन्फ्रेंस) ने भी पुष्टि की है कि वे बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वे बिहार की एसआईआर प्रक्रिया पर चर्चा करेंगे, जिसे भाजपा-जेडीयू गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए उपयोग किया जा रहा है।

क्या कह रही हैं विपक्षी पार्टियां?
शिवसेना (यूबीसी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, ‘चाहे वह पहलगाम आतंकवादी हमला हो या ऑपरेशन सिंदूर, सरकार कोई जवाबदेही नहीं दिखा रही है। प्रधानमंत्री ने खुद कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है, लेकिन वहीं दूसरी ओर सेना और सरकार के लोग क्रिकेट खेल रहे हैं – यह शहीदों का अपमान है।’ उन्होंने महाराष्ट्र में 45 लाख नए वोटरों के जुड़ने और 70 लाख वोटों के अंतिम समय में डाले जाने पर सवाल उठाया। बिहार में 60 से ज्यादा वोटरों के नाम हटाए जाने पर भी चिंता जताई, जिससे प्रवासी मजदूरों का वोट अधिकार छिन गया है।

और पढ़े  भारत का पहला eVTOL एयरक्राफ्ट प्रोटोटाइप तैयार, जानें कब से उड़ेगी हवाई टैक्सी?

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर आरोप
राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, ‘भारत का चुनावी सिस्टम मर चुका है। हमारे पास सबूत हैं कि लोकसभा चुनावों में धांधली हुई। करीब 1.5 लाख फर्जी वोटर मिले हैं। चुनाव आयोग अब अस्तित्व में ही नहीं है।’ उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने पिछले छह महीनों में गहन जांच की, जिससे यह तथ्य सामने आया। हालांकि, चुनाव आयोग ने 12 जून को राहुल गांधी को इस मुद्दे पर बातचीत के लिए बुलाया था, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।

सीपीआई महासचिव डी राजा का बयान
वहीं इसे लेकर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) के महासचिव डी राजा ने कहा कि राहुल गांधी व्यक्तिगत रूप से नेताओं को फोन कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी कोई ठोस एजेंडा तय नहीं हुआ है।

चुनाव आयोग से निष्पक्षता की उम्मीद थी- केसी वेणुगोपाल
वहीं इस मामले में केरल के त्रिशूर में बोलते हुए कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा- 7 अगस्त को दिल्ली में एक बैठक होगी। भारत गठबंधन के नेता वहां मौजूद रहेंगे। उन्होंने आगे कहा- हम संसद के अंदर और बाहर एसआईआर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। चुनाव आयोग इस देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को सुनियोजित तरीके से निशाना बना रहा है। हमें चुनाव आयोग से निष्पक्षता की उम्मीद थी, लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे हैं। बिहार में कई मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। ऐसे में निष्पक्ष लोकतंत्र कैसे चल सकता है? … हम 5 अगस्त को बंगलूरू में चुनाव आयोग की गंभीर गड़बड़ियों का खुलासा करने जा रहे हैं।

और पढ़े  किसान महापंचायत- महापंचायत के लिए किसानों का दिल्ली कूच, शंभू बॉर्डर को किया गया सील

Spread the love
  • Related Posts

    आज मानसून सत्र का दूसरा दिन-: PM मोदी की अध्यक्षता में NDA संसदीय दल की हुई बैठक

    Spread the love

    Spread the loveएनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने दिया मार्गदर्शन: किरेन रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक ‘मंगल…


    Spread the love

    जंतर-मंतर पर फिर से CJP का प्रदर्शन शुरू,सुरक्षा बढ़ी, अनशन जारी रखेंगे सोनम

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने फिर से प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सोमवार को मचे भारी बवाल के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर खाली करवा…


    Spread the love