संसद के शीतकालीन सत्र में पहले दिन हंगामा,SIR के मुद्दे पर अड़ा विपक्ष, हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित

विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। दरअसल विपक्ष एसआईआर के मुद्दे पर चर्चा पर अड़ा है। वहीं विपक्ष के हंगामे के बीच मणिपुर जीएसटी दूसरा संशोधन विधेयक 2025 लोकसभा से पारित हो गया।

एसआईआर के खिलाफ विपक्ष की नारेबाजी

लोकसभा की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के बीच फिर से शुरू हो गई है। मणिपुर जीएसटी दूसरा संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने एसआईआर के खिलाफ नारेबाजी की।

विपक्ष कभी ड्रामा नहीं करता’

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव ने कहा, ‘विपक्ष कभी ड्रामा नहीं करता। विपक्ष ड्रामा करने वालों को रोकता है कि आपने घोषणा पत्र में जो बाते कहीं हैं, उनको पूरा करिए…चुनाव आयोग की जिम्मेदारी बनती है कि वो सभी का वोट बनाए और यह काम हम कर रहे हैं हैं ताकि हमारे वोट ना कटे…हम अपनी वोट बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं…उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में जो दिखाई दे रहा है, वो यह है कि भाजपा की रणनीति है कि जिन बूथों पर विपक्ष जीता है, उन बूथों पर सबसे ज्यादा वोट काटे जाएं।’

और पढ़े  दिल्ली- मंडावली इलाके में युवक की हत्या, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट
  • Related Posts

    बड़ा फैसला: EPFO पर सरकार का बड़ा फैसला, वेतन सीमा ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के तहत अनिवार्य कवरेज के लिए वेतन सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब यह सीमा 15,000…

    गुरुग्राम हिट एंड रन केस: आरोपी कल्याण बैंसला को दो दिन की पुलिस रिमांड, राइडर सिया को मारी थी टक्कर

    गुरुग्राम हिट-एंड-रन मामले में आरोपी कल्याण बैंसला के वकील ललित बिंदल ने जानकारी दी है। अदालत ने पुलिस की रिमांड अर्जी स्वीकार करते हुए उन्हें दो दिन की पुलिस हिरासत…