सुनीता विलियम्स:  सुनीता की वापसी पर झूम उठा भारत, पैतृक गांव में मनी होली-दिवाली

 

 

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के सुरक्षित धरती पर लौटने पर पूरा देश खुशी से झूम उठा। मंगलवार की रात में कई स्थानों पर जमकर आतिशबाजी की गईं और लोग खुशी के मारे नाचने लगे। गुजरात में सुनीता के पैतृक गांव में झूलासन में तो होली और दिवाली एकसाथ मनाई गई। जैसे ही सुनीता व उनके अन्य तीन साथियों को लेकर स्पेसएक्स का कैप्सूल अमेरिका में फ्लोरिडा तट के पास उतरा तो यहां ग्रामीण खुशी से झूम उठे। जमकर आतिशबाजी की गई और हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा आसमां गूंज उठा।

इस अवसर पर बुधवार सुबह छात्रों समेत बड़ी संख्या में लोग स्थानीय प्राथमिक स्कूल में एकजुट हुए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियां बांटीं। इस दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक लोक नृत्य गरबा किया और देवी डोला माता के मंदिर तक शोभायात्रा निकाली।

 

पिछले साल पांच जून को सुनीता ने अपने साथियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से उनकी वापसी नौ माह से अधिक समय तक टलती रही। प्राथमिक स्कूल के प्रधानाचार्य विशाल पांचाल ने बताया कि सुनीता की सुरक्षित वापसी के लिए 27 जून को डोला माता मंदिर में अखंड ज्योति जलाई गई थी। देवी ने उनकी प्रार्थना सुन लीं और सुनीता सुरक्षित घर आ गई हैं। इसके लिए ग्रामीणों ने शोभायात्रा निकाल कर माता का धन्यवाद जताया।

सुनीता के भाई बोले, वह दुनिया बदल देंगी
सुनीता के एक अन्य चचेरे भाई दिनेश रावल ने उन्हें असाधारण बताते हुए कहा कि उनमें दुनिया बदलने की क्षमता है। उन्होंने कहा, जब वह (सुनीता) लौटीं, तो हम खुशी से उछल पड़े… मैं बहुत खुश था… कल तक, मेरा दिल थोड़ा बेचैन था.. भगवान ने हमारी प्रार्थना सुनी और हमारी सुनी को सुरक्षित वापस ले आए… सुनीता कोई साधारण इंसान नहीं हैं… वह दुनिया को बदल देंगी।

और पढ़े  नेपाल बाढ़: त्रासदी में 675 मौतों की पुष्टि, 275 से ज्यादा भारतीय लापता, चीन में फंसे भारतीयों की क्या स्थिति है?
  • Related Posts

    बड़ी कार्रवाई- देश भर में 14 जगहों पर ED की छापेमारी,एनएचएआई में करोड़ों की फर्जी टोल वसूली का मामला

    प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर में 14 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी एनएचएआई टोल प्लाजा पर फर्जी वसूली से जुड़े मामले में की गई है।…

    नेपाल बाढ़ त्रासदी- नेपाल में अब तक मृतकों का आंकड़ा 1127 के पार,4 हजार से अधिक लापता; मदद के लिए युवाओं ने बनाया संपर्क केंद्र

    नेपाल में बाढ़ के बाद हालात बदतर बने हुए हैं। हर दिन के साथ हताहतों की संख्या बढ़ती जा रही है, जबकि अभी भी हजारों लोग लापता हैं। वहीं, इस…