देहरादून: बीच सड़क पर मंत्री जोशी DM से बोले, रंग-ढंग ठीक कर लें अपना..

Spread the love

 

राजधानी में आई भयावह आपदा के बीच कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और जिलाधिकारी सविन बंसल के बीच के वार्तालाप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सरेराह मंत्री जोशी डीएम बंसल को चेताने वाले अंदाज में बोल रहे हैं कि रंग-ढंग ठीक कर लें अपना। डीएम जवाब दिए बिना हाथ जोड़कर आगे बढ़ जाते हैं।

वायरल वीडियो के मुताबिक, इधर से मंत्री जोशी आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण करने जा रहे हैं। सामने से डीएम सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह अपनी टीम के साथ आ रहे हैं। दोनों आमने-सामने आकर रुक जाते हैं। मंत्री जोशी डीएम के सामने अपनी नाराजगी जताते हैं। कहते हैं कि तुमने फोन क्यों नहीं उठाया। वह डीएम बंसल को कहते हैं, रंग-ढंग ठीक कर लें अपना। एसएसपी सिंह बीच-बचाव की कोशिश करते हैं तो मंत्री जोशी कहते हैं मुख्य सचिव ने फोन उठा लिया। सचिव मुख्यमंत्री व गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने फोन उठाया।

तुम्हारे एसडीएम ने भी उठा लिया। साहब को जब आज सुबह मुख्यमंत्री के यहां से फोन किया तब जाकर फोन उठ रहा है। इतना सुनते ही डीएम सविन बंसल मंत्री के सामने हाथ जोड़कर आगे बढ़ जाते हैं। घटना पर मंत्री जोशी का कहना है कि हमें जिस उम्मीद से जनता ने बिठाया है, उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी है। भाजपा का मुख्यमंत्री हो, मंत्री, विधायक हो या कार्यकर्ता, हम पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा की जिम्मेदारी निभाते हैं।

भाजपा अपने मंत्री के पक्ष में आई

सत्ताधारी भाजपा इस पूरे प्रकरण में अपने मंत्री के पक्ष में खड़ी नजर आ रही है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि अधिकारी हों या जनप्रतिनिधि, सबका काम जनता की सेवा है। जनता से चुना जो प्रतिनिधि होता है, उसके पास बड़ी जिम्मेदारी होती है। जनता के प्रति वह जवाबदेह होता है। इसलिए किसी भी अधिकारी को जनप्रतिनिधि की बात का सम्मान करना चाहिए। हर हाल में करना चाहिए। किसी प्रकार की जनसमस्या के लिए अगर जनप्रतिनिधि बोलता है तो निश्चित तौर से ऐसे अधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए। अधिकारी हों या जनप्रतिनिधि दोनों जनसेवक हैं। उनकी जिम्मेदारी गरिमा के अनुरूप हो, इसका सबको पालन करना चाहिए।

और पढ़े  भराड़ीसैंण Budget Session: LPG गैस को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, हंगामे पर यूकेडी नेता हुए गिरफ्तार

 

कांग्रेस ने कहा- मंत्री का रवैया गलत

कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि वीडियो देखकर साफ है कि मंत्री गणेश जोशी का बातचीत करने का रवैया गलत है। एक जनप्रतिनिधि को मर्यादा में रहकर अपनी बात कहनी चाहिए। अगर सरकार के मंत्री ये बात कह रहे हैं कि अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं तो इससे साबित होता है कि प्रदेश में सरकार किस तरीके से चल रही है। यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी भाजपा के कई नेता, विधायक, मंत्री अधिकारियों के फोन न उठाने पर नाराजगी जगजाहिर करते रहे हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love