आज कल की शातिर नौकरानियां: कारोबारी के परिवार को खाने में दिया नशीला पदार्थ, फिर सारा सामान लेकर हुईं फरार

Spread the love

 

 

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक सराफा कारोबारी के यहां काम करने वाली नेपाली मूल की दो महिलाएं परिवार के तीन सदस्यों को खाने में नशीला पदार्थ देकर सामान लेकर फरार हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। दोनों महिलाओं का घर से निकलते समय सीसीटीवी कैमरे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों की खोजबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार, कारोबारी यशपाल मल्होत्रा पुत्र बोगाराम आरके एनक्लेव आर्यनगर ज्वालापुर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके यहां दो नेपाली मूल की महिलाएं घरेलू नौकर थीं।

 

बताया गया कि बृहस्पतिवार को दोनों महिलाओं ने यशपाल मल्होत्रा, उनकी पत्नी जीत मल्होत्रा, चार वर्षीय हर शिवा पुत्र मानक मल्होत्रा को दोपहर में खाना दिया। खाना खाने के बाद उन्हें होश नहीं रहा। आरोप है कि इस बीच दोनों महिलाएं घर से सामान चोरी कर फरार हो गईं। इसका पता उन्हें तब चला जब शाम को उन्हें होश आया।


 

मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरें चेक किए।

फुटेज में घर से निकलते हुए दोनों महिलाएं जाते हुए दिखाई दी है। पीड़ित की तरफ से दोनों के खिलाफ तहरीर दी गई है। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार लिया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  रुद्रपुर- ट्रेन की चपेट में आने से टेंपो स्टैंड के मुंशी की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love