अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत निकालेंगे भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा

Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में 22 से 25 नवंबर तक हरिद्वार में भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के पोस्टर सहित रूट तय कर दिया गया है। इसमें 51 यात्री नियमित रूप से यात्रा के साथ चलेंगे, जबकि विधायक और संगठन से जुड़े लोग अलग-अलग दिन यात्रा में शामिल होंगे।

कांग्रेस मुख्यालय भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मीडिया सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने यात्रा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व सीएम हरीश रावत 22 नवंबर को सुबह 10 बजे रुड़की से उदलहेड़ी गांव के लिए प्रस्थान करेंगे।

जहां चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत की जाएगी। इस दौरान वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पहले दिन की यात्रा नसीरपुर में संपन्न होगी। 23 नवंबर यात्रा नसीरपुर से प्रारंभ होकर हरचंदपुर, निजामपुर, हरजोलीजट, सिकंदरपुर, मुंडलाना से होकर लंढ़ौरा में संपन्न होगी।

24 नवंबर लंढ़ौरा से प्रारंभ होकर जौरासी, रणसूरा, बुढ़ाहेड़ी, सहदेवपुर, आदमपुर से होकर रोहाल्की में संपन्न होगी। 25 नवंबर यात्रा अलीपुर से प्रारंभ होकर अलावलपुर, सुभाषगढ़, घिस्सूपुरा से धनपुरा में जनसभा के साथ संपन्न होगी। यात्रा के दौरान नौ प्रमुख मुद्दों को उठाया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला
  • Related Posts

    हरीश राणा-  हरीश की अस्थियां हरिद्वार में कीं विसर्जित, तेरहवीं पैतृक गांव पलेटा में करेगा परिवार

    Spread the love

    Spread the loveइच्छामृत्यु के बाद 13 वर्षों की मौन पीड़ा से मुक्त हुए हरीश राणा की अस्थियां वीरवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित कर दी गईं। इसके बाद पूरा…


    Spread the love

    Expressway: उद्घाटन की तैयारी तेज, बनाए जा रहे तीन हेलिपैड, हो सकती है PM मोदी की जनसभा

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का अब उद्घाटन जल्द होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह में ही इसका उद्घाटन करने देहरादून…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *