Noida- नोएडा में आज इन रास्तों पर मिल सकता है भारी जाम, घर से निकलने से पहले चेक करें डायवर्जन प्लान

डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के मद्देनजर यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के आवागमन को डायवर्ट किया गया है।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर यातायात दबाव बढ़ने की स्थिति में कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों को डायवर्ट किया गया है। ग्रेटर नोएडा से नोएडा आने वाले वाहनों को दलित प्रेरणा स्थल के पास भीड़ बढ़ने पर महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-37 की ओर मोड़ा जाएगा। यहां से वाहन अट्टा पीर चौक, रजनीगंधा चौक और सेक्टर-15 गोलचक्कर होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इसी तरह, यदि दलित प्रेरणा स्थल के गेट नंबर-4 पर दबाव बढ़ता है तो वाहनों को फिल्मसिटी फ्लाईओवर से सेक्टर-18 की ओर भेजा जाएगा। यहां से यात्री रजनीगंधा चौक, सेक्टर-15 गोलचक्कर या सेक्टर-18 अंडरपास और एलीवेटेड रोड के जरिए आगे जा सकेंगे।

 

नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। डीएनडी और फिल्मसिटी फ्लाईओवर के पास यातायात दबाव होने पर वाहनों को सेक्टर-14ए फ्लाईओवर से सेक्टर-15 गोलचक्कर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। इसके बाद वाहन रजनीगंधा चौक, अट्टा पीर चौक और सेक्टर-37 होकर आगे बढ़ सकेंगे। वहीं कालिंदी कुंज की ओर से आने वाले हल्के वाहनों को सेक्टर-95 गंदा नाला के पास बनी अंडरग्राउंड पार्किंग में खड़ा किया जाएगा।

और पढ़े  सौरभ हत्याकांड: मुस्कान-साहिल की सजा पर फैसला कुछ देर में, कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों की हुई तीखी बहस
  • Related Posts

    ग्रेटर नोएडा- पति-पत्नी, तीन बच्चों की गई जान: नूडल्स खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

    ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के नगला श्री पदम गांव में शनिवार को एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत से हड़कंप मच गया। मृतकों में पति-पत्नी और उनके…

    UP- प्रदेश में डॉक्टरों को बड़ी राहत, इलाज में लापरवाही पर तुरंत गिरफ्तारी नहीं, पहले मेडिकल बोर्ड करेगा जांच

    प्रदेश में चिकित्सकीय लापरवाही के मामले में अब पुलिस सीधे आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं कर सकेगी। इसके लिए पहले जिला और प्रदेश स्तरीय मेडिकल बोर्ड जांच करेगा। जांच रिपोर्ट…