खबर अपडेट: 4 साल की मासूम बच्ची के शव से के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोर्ट ने दी फांसी की सजा

Spread the love

खबर अपडेट: 4 साल की मासूम बच्ची के शव से के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोर्ट ने दी फांसी की सजा

सिटी फॉरेस्ट में चार साल की मासूम बच्ची की हत्या करने के बाद उसकी लाश के साथ भी दुष्कर्म करने के मामले में दोषी सोनू गुप्ता (20) को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार के अर्थदंड से दंडित किया। अदालत ने सोनू को कल ही दोषी करार दिया था। उसने कोर्ट में कुबूल किया कि यह दरिंदगी उसने ही की थी। सिटी फोरेस्ट के पास ही अपने घर के बाहर चबूतरे पर खेल रही बच्ची को वह उठाकर ले गया था।

मामला साहिबाबाद थाना क्षेत्र का है। घटना दिनांक 1 दिसंबर 2022 की है। विशेष लोक अभियोजक संजीव बखारवा ने बताया मुकदमा पीड़िता के पिता ने लिखवाया था। एक दिसंबर को बच्ची को उसकी दादी लगभग दोपहर 1:00 बजे स्कूल से लेकर आई थी,परिवार के लोग घर के अंदर खाना खा रहे थे। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी।

आवाज दबाने को मुंह में ठूंसा गंदा डायपर
तभी सोनू गुप्ता ने घर के बाहर से बच्ची का अपहरण कर लिया, सिटी फॉरेस्ट ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करते वक्त बच्ची की आवाज बंद करने के लिए पास में ही पोट्टी से सने डायपर को उठाकर बच्ची के मुंह में ठूंस दिया था। बच्ची की लाश हत्या के बाद वहीं छुपा दी।

मामले में कुल 16 गवाह पेश किए गए। मामले में बहुत मशक्कत के बाद पुलिस द्वारा अभियुक्त सोनू गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। मामले की अंतिम सुनवाई पोक्सो कोर्ट अदालत में हुई। सोनू गुप्ता को सजा दिलाने में पुलिस द्वारा दिए गए साक्ष्य अहम रहे।

और पढ़े  UP में आज से खत्म होगा विक्षोभ का असर, इन जिलों में 10 डिग्री तक चढ़ सकता है पारा, डराने वाले हैं पूर्वानुमान

Spread the love
  • Related Posts

    CM योगी का कन्या पूजन: पांव पखारकर मुख्यमंत्री ने कराया भोजन, दक्षिणा और उपहार दिए, लिया आशीष

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी ने गोरखनाथ मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कन्या पूजन किया गया। उन्होंने मां सिद्धिदात्री की पूजा की और नौ छोटी कन्याओं के पैर धोकर, उन्हें…


    Spread the love

    अयोध्या- रामलला के ललाट पर सूर्यदेव ने किया तिलक,धूमधाम से मनाया जा रहा रामनवमी उत्सव

    Spread the love

    Spread the loveरामनगरी अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। दोपहर 12 बजे भगवान सूर्य ने रामलला के ललाट पर तिलक किया। यह…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *