News लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने दी यूपी को एक्सप्रेस बसों की सौगात,परिवहन विभाग के 50 साल पूरे होने पर 115 नई बसों को दिखाएंगे हरी झंडी।

News लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने दी यूपी को एक्सप्रेस बसों की सौगात,परिवहन विभाग के 50 साल पूरे होने पर
115 नई बसों को दिखाएंगे हरी झंडी।

मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में 115 राजधानी एक्सप्रेस बसों व साधारण बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के 50 वर्ष पूरे होने पर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रदेश के एक लाख राजस्व गांवों को बस सेवा से जोड़ने का है। दस साल पुरानी बसों को स्क्रैप करके नई तैयार की जाएं।

<strong>News लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने दी यूपी को एक्सप्रेस बसों की सौगात,परिवहन विभाग के 50 साल पूरे होने पर  115 नई बसों को दिखाएंगे हरी झंडी।</strong>
उन्होंने निर्देश दिया कि परिवहन विभाग पर्यटन और राजस्व विभाग के साथ मिलकर ढाबे और होटल खुलवाने की योजना बनाए। इससे हजारों नौजवानों को रोजगार मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग से चालक और परिचालकों के फिटनेस टेस्ट कराने का एमओयू करे।

मुख्यमंत्री योगी ने राजधानी एक्सप्रेस बसों और साधारण बसों को झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ ही परिवहन निगम के 50 वर्ष पूरे होने पर लोगो का अनावरण किया। उन्होंने यूपी राही मोबाइल एप तथा पैसेंजर फीडबैक एप लांच किया। उन्होंने डाक विभाग की ओर से जारी स्पेशल कवर का अनावरण भी किया।

और पढ़े  ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन केस: तेज रफ्तार कार ने 5 छात्रों को मारी टक्कर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…