खबर बागेश्वर से-: एनसीईआरटी का आया बुलावा मनीषा रावल और डॉ. हरीश दफौटी होंगे गणतंत्र दिवस परेड में शामिल।

खबर बागेश्वर से-: एनसीईआरटी का आया बुलावा मनीषा रावल और डॉ. हरीश दफौटी होंगे गणतंत्र दिवस परेड में शामिल।

दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में राष्ट्रीय कला उत्सव में पहला स्थान हासिल करने वाली राइंका सलानी की छात्रा मनीषा रावल और कला शिक्षक डॉ. हरीश दफौटी भी प्रतिभाग करेंगे। दिल्ली एनसीईआरटी की ओर से दोनों को बुुलावा आया है। 18 जनवरी को शिक्षक और छात्रा दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
सलानी की कक्षा 9 की छात्रा मनीषा ने भुवनेश्वर में 3 से 5 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय कला उत्सव में पहला स्थान हासिल किया था। उन्हें दृश्य कला के स्थानीय खेल खिलौने विधा में यह पुरस्कार हासिल हुआ। जिले से राष्ट्रीय कला उत्सव में पहला स्थान हासिल करने वाली वह दूसरी छात्रा हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बयान के विवाद पर बोले बाबा रामदेव, 'बागेश्वर बाबा मेरे बेटे की तरह हैं'
  • Related Posts

    कांवली गांव में लूट: केयरटेकर ने रची थी साजिश, आंखों में स्प्रे डालकर लूटे थे गहने, भाई-बहन समेत 3 गिरफ्तार

    बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में बुजुर्ग महिला के घर हुई लूट की घटना की साजिश घर के केयरटेकर ने ही रची थी। उसने घर की पूरी जानकारी…

    उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल: चुनाव से पहले 17 आईएएस, 17 आईपीएस के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

    उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 12 आईएएस, एक आईपीएस, दो पीसीएस, दो सचिवालय सेवा के अफसरों के प्रभार बदल दिए। कार्मिक विभाग की…