किलर पूनम को लेकर नया खुलासा:- ‘एकादशी के ही दिन हत्या… और बच्चे थे निशाने पर’, तांत्रिक से था संपर्क

चार मासूमों की हत्या के आरोप में जेल भेजी गई साइको किलर पूनम एकादशी के दिन ही बच्ची की हत्या करती थी। छह साल की मासूम विधि को उसने एक दिसंबर को मारा। उस दिन मोक्षदा एकादशी थी। उसकी हरकतें काफी दिन से अजीबो-गरीब थीं। कभी कपड़े जला लेती थी तो कभी पानी पर सिंदूर डालकर देखती रहती थी। वह कैराना के एक तांत्रिक के संपर्क में भी थी। उसके निशाने पर और भी बच्चे थे। वह पहले प्यार दुलार से किसी बच्ची के करीब जाती थी और फिर मौका पाकर उसकी जान ले लेती थी। यह कहना है जिया की ताई पारूल का।

 

आधी रात को जिया को उठाकर उसकी हत्या कर दी
पूनम का मायका पानीपत के सिवाह गांव में है। इसी गांव में उसका चचेरा भाई ( ताऊ का बेटा ) दीपक रहता है। पूनम पर आरोप है कि उसने इसी साल 19 अगस्त को दीपक की दस साल की बेटी जिया की हत्या की। इसके लिए वह दीपक के घर ही रुकी थी। रात में जिया के पास सोई। आधी रात के बाद जिया को उठाकर पशुओं के बाड़े में ले गई।

वहां पानी की हौद में डुबोकर मार दिया और वापस आकर चुपचाप सो गई। दीपक और परिजनों ने पूनम पर शक जाहिर किया था लेकिन उसने साफ इन्कार कर दिया और जोर-जोर से रोने लगी। पूनम की मां ने धमकी दी कि अगर झूठा इल्जाम लगने की वजह से बेटी को कुछ हो गया तो वह कानूनी कार्रवाई करेगी। इस धमकी से लोग डर गए और रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।

और पढ़े  चीन का दबदबा-: मालदीव ने भारत की जगह चीन को दिया थिलाफुशी पोर्ट का ठेका, कहा- संप्रभुता से कोई समझौता नहीं होगा

 

और भी बच्चे थे उसके निशाने पर
पारूल ने बताया कि पूनम पर शक की कई वजह थीं। वह अजीबो-गरीब हरकतें करती रहती थी। जिया का शव एकादशी के दिन हौद में पड़ा मिला था। पारुल से पूछा गया कि पूनम पर 13 जनवरी 2023 को बेटे शुभम और भांजी इशिका (ननद की बेटी ) की हत्या का आरोप है लेकिन उस दिन एकादशी नहीं थी।

इस पर पारूल का कहना था कि हो सकता है कि किसी वजह से एकादशी पर हत्या कर नहीं पाई होगी। और भी बच्चे उसके निशाने पर थे। वह पहले किसी बच्ची को निशाने पर ले लेती थी। इसके बाद उससे प्यार दुलार जताती थी। पारूल का कहना है कि वह पूनम उनके बेटे की भी जान लेने की फिराक में थी लेकिन कामयाब नहीं हो पाई। इसके बाद ही उसने जिया को निशाने पर लिया।

 

मौका मिलता तो एक और हत्या कर देती
सरकारी स्कूल में मिड डे मील वर्कर के रूप में काम करने वाली पारूल का कहना है कि पूनम ने उनके बेटे से नजदीकी बना ली थी। वह उससे प्यार दुलार जताती थी। इसी साल जून के महीने में उससे कहा था कि उसे माल में घुमाकर लाएगी। बेटे ने कई बार कहा कि माल ले चलो। इस पर हर बार यही कहती कि जिस दिन घर के अन्य सभी सदस्य बाहर जाएंगे, उस दिन ले चलेगी। ऐसा मौका नहीं बन पाया। इस वजह से बेटे की जान बच गई। सभी के बाहर जाने का प्रोग्राम बना था लेकिन बाद में कैंसिल हो गया था। बेटा 12वीं में है।

और पढ़े  आज से 3 दिन बंद रहेंगे बैंक: किन शहरों में बैंकों की रहेगी छुट्टी और कहां खुलेंगे? जानें...

 

जिया को दिनभर अपने साथ रखती थी
जिया की मां ने प्रिया ने बताया कि पूनम उनकी बेटी को अपने पास रखती थी। उसे साथ में ही खाना खिलाती थी और कई बार तो उसके लिए बाहर से भी कुछ खाने के ले आती थी। बुआ होने के कारण उन्हें लगा की वह बच्ची से प्यार करती है और कभी शक नहीं हुआ। वारदात के दिन भी उसने जिया को अपने साथ ही सुलाया था।

उसी रात को उसकी हत्या कर छत के रास्ते से पशुओं वाले बाड़े में आई और पानी की हौद में  डुबोकर मार दिया। उन्हें हमेशा यही लगता रहा कि आरोपी पूनम उनकी बेटी से प्यार करती है। जिस कारण हमेशा उसे अपने साथ ही रखती है। लेकिन, यह नहीं पता था कि वह अंदर ही अंदर उससे नफरत करती है और उसकी हत्या करना चाहती है।

 

आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी पूनम
पूनम के साइको किलर होने का पता चलने पर उसकी मां सुनीता सदमे में है। आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे। कई बार तबीयत बिगड़ चुकी। बेहोश भी हो चुकी हैं। उनका कहना है कि कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि बेटी के नाम के साथ इतना बड़ा अपराध जुड़ेगा।

  • Related Posts

    किशाऊ बांध: 579 करोड़ खर्च कर 836.39 क्यूसेक पानी लेगा हरियाणा, अमित शाह की मौजूदगी में आज परियोजना पर समझौता

    किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को लेकर मंगलवार को छह राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होंगे। इससे हरियाणा को सिंचाई के लिए 836.39 क्यूसेक पानी मिलेगा। इस परियोजना के…

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…