ओयो होटलों की नई नीति- अविवाहित जोड़ों के लिए बुरी खबर,अब ओयो होटल में अविवाहित जोड़ों को नहीं मिलेगी एंट्री, कंपनी ने लागू की नई नीति

ओयो होटलों में ठहरने की योजना बना रहे अविवाहित जोड़ों के लिए बुरी खबर है। ओयो ने मेरठ से नई नीति लागू की है, जिसमें अब अविवाहित जोड़ों को चेक-इन की इजाजत नहीं होगी। इसका मतलब होटल के कमरे में एंट्री सिर्फ उन्हीं को मिलेगी, जो पति-पत्नी हैं।

नई पॉलिसी के मुताबिक, चेक-इन के समय हर जोड़ों को अपने रिश्ते का वैध प्रमाण दिखाना होगा। चाहे बुकिंग ऑनलाइन की गई हो या ऑफलाइन। कंपनी का कहना है कि यह कदम स्थानीय सामाजिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

ओयो ने अपने पार्टनर होटलों को यह अधिकार दिया है कि वे अविवाहित जोड़ों की बुकिंग को अस्वीकार कर सकते हैं। कंपनी ने मेरठ के होटलों को इस पॉलिसी को तुरंत लागू करने का निर्देश दिया है।

 

कंपनी के उत्तर भारत के क्षेत्रीय प्रमुख पावस शर्मा ने कहा, ओयो एक सुरक्षित और जिम्मेदार आतिथ्य सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम व्यक्तिगत आजादी का सम्मान करते हैं, लेकिन साथ ही स्थानीय कानून और सामाजिक समूहों की चिंताओं को भी समझते हैं।

यह पॉलिसी ओयो को लंबे समय से मिल रहे फीडबैक का नतीजा है। खासतौर पर मेरठ में सामाजिक समूहों और स्थानीय नागरिकों ने इस मुद्दे को उठाया था। अन्य शहरों से भी ऐसी मांगें आई हैं।

उत्तर भारत में ओयो के रीजनल हेड पावस शर्मा ने कहा कि कंपनी पूरी तरह से सुरक्षित और जिम्मेदार आतिथ्य प्रथाओं को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। जबकि हम व्यक्तिगत स्वतंत्रता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं। हम समय-समय पर इस नीति और इसके प्रभाव की समीक्षा करते रहेंगे।

और पढ़े  हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक आज: लाडो लक्ष्मी का दायरा 3 लाख तक बढ़ाने पर होगी चर्चा

ओयो कंपनी ने कहा कि यह पहल पुरानी धारणा को बदलने और खुद को परिवारों, छात्रों, व्यवसाय, धार्मिक और अकेले यात्रियों के लिए सुरक्षित अनुभव प्रदान करने वाला ब्रांड है। इसके अलावा कार्यक्रम का उद्देश्य लंबे समय तक ठहरने और बार-बार बुकिंग को प्रोत्साहित करना है। जिससे ग्राहकों का विश्वास और वफादारी कंपनी की तरफ बढ़ेगी।

  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…