दिल्ली BJP का नया कार्यालय:- आज PM मोदी करेंगे शुभारंभ, सीएम रेखा और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा रहेंगे मौजूद

Spread the love

 

राजधानी की राजनीति में प्रदेश भाजपा का संगठनात्मक सफर अब स्थायी पड़ाव पर पहुंच गया है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

प्रदेश भाजपा के नेताओं की यात्रा आजादी के बाद नया बाजार से शुरू हुई थी। जनसंघ के दिनों में नया बाजार स्थित कार्यालय से राजनीति संचालित होती रही। इसके बाद भाजपा की स्थापना के बाद पहला कार्यालय अजमेरी गेट में बना। कुछ समय बाद यह 20, रकाबगंज रोड पर स्थानांतरित हुआ। इसके बाद संगठन ने 35 वर्षों तक 14, पंडित पंत मार्ग से गतिविधियां संचालित कीं।

अब यह यात्रा दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर नए भवन तक पहुंच रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि यह केवल एक कार्यालय नहीं बल्कि संस्कार केंद्र है जहां कार्यकर्ताओं की विचारधारा और संगठनात्मक शक्ति का पोषण होगा। उद्घाटन के समय राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कई वरिष्ठ नेता, केन्द्रीय मंत्री, सांसद-विधायक और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

यह नया कार्यालय प्रदेश भाजपा के उस लंबे संघर्ष का प्रतीक है जिसमें संगठन ने वर्षों तक जमीन आवंटन से जुड़े विवादों और निर्माण की चुनौतियों का सामना किया। अब पार्टी के सभी 14 संगठनात्मक जिलों के पास अपने-अपने निजी संगठन कार्यालय हैं। नया कार्यालय दक्षिण भारतीय वास्तुकला की झलक पेश करता है। करीब 825 वर्ग मीटर के भूखंड पर बने इस पांच मंजिला भवन के प्रवेश द्वार पर ऊंचे स्तंभ हैं और इसे पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।

300 लोगों के बैठने की क्षमता
नए कार्यालय के बेसमेंट में वाहन पार्किंग, भूतल पर कॉन्फ्रेंस रूम, स्वागत कक्ष और कैंटीन बनाई गई है। पहली मंजिल पर 300 लोगों की बैठने की क्षमता वाला सभागार है। दूसरी मंजिल पर पार्टी के विभिन्न मोर्चों और कर्मचारियों के लिए कक्ष हैं।

और पढ़े  2 दिन, एक सस्पेंस...क्या फिर चौंकाएगी सरकार?: एफसीआरए बिल बुधवार को, सोमवार-मंगलवार का एजेंडा साफ नहीं

तीसरी मंजिल प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री और सचिव के कार्यालयों के लिए तय की गई है। चौथी मंजिल पर दूसरे राज्यों से आने वाले नेताओं के लिए कमरे हैं जबकि पांचवीं मंजिल पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री के साथ दिल्ली के सांसदों के लिए भी कार्यालय बनाए गए हैं। पूरे परिसर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    पूर्व मुख्यमंत्री ममता की गाड़ी पर पथराव,प्रदर्शनकारियों ने फेंके पत्थर-जूते; पुलिस पर लगाया आरोप

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हलीशहर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले को विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप…


    Spread the love

    लाल किले पर अभेद्य सुरक्षा: 20 हजार जवानों की तैनाती, चप्पे-चप्पे पर CCTV कैमरे

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली के लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। डीसीपी नॉर्थ राजा बांठिया ने बताया कि सुरक्षा तैनाती की योजना…


    Spread the love