नेपाल -भारत आपस में मित्र नहीं बल्कि रिश्ते में दो परिवार हैं – नेपाल राजदूत

अयोध्या-
राम हमारे आदर्श हैं सीता के बिना राम अधूरे हैं उसी प्रकार नेपाल भी बिना भारत के अधूरा है ।हमारा नाता सदियों पुराना है और वह संबंध सदैव जीवंत बना रहे इसीलिए हम अयोध्या आये हैं और हमेशा आते रहेंगे।नेपाल -भारत आपस में मित्र नहीं बल्कि रिश्ते में दो परिवार हैं – नेपाल राजदूत
यह उद्गार भारत में नेपाल के राजदूत राम प्रसाद सुबेदी ने देवकाली स्थित एक होटल में बीपी कोइराला इंडिया नेपाल फाउंडेशन की ओर से आयोजित राम विवाह के नृत्य नाटिका कार्यक्रम में व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत की संस्कृति एक है और संबंध भी ऐतिहासिक हैं ।नेपाल एंबेसी संबंधों की प्रगाढ़ता के लिए सदैव कार्यरत है। ऐसे आयोजनों से आने वाली पीढ़ी को भी जानकारी एवं ज्ञान प्राप्त होता है ।धार्मिक प्रवृत्ति की क्रियाकलापों से मन भी सुंदर एवं पवित्र विचारधारा के अनुरूप कार्य करने की प्रेरणा देता है। श्री सुबेदी ने कहा कि भारत-नेपाल संबंधों पर कहीं भी कोई कार्यक्रम आयोजित कीजिए नेपाल एम्बेसी अपना संपूर्ण सहयोग प्रदान करेगा।भारत नेपाल आपस में मित्र नहीं बल्कि रिश्तो में दो परिवार हैं। श्री सुबेदी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का आभार भी जताया तथा फाउंडेशन की सहयोगी रही रुचि सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत कलाकार रविशंकर व ममता टंडन द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति से हुई। ‘ श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में ‘ शीर्षक भजन बनारस के प्रसिद्ध  भजन गायक मनीष द्वारा गाया गया। तत्पश्चात श्री राम के अयोध्या में जन्म से लेकर जनकपुर में सीता के विवाह तक का मंचन कलाकार शुभम  रवि  विशाल सागर सोनी  मांडवी  शांभवी  श्रेया  मनीष  पीयूष भोलानाथ  रुद्रनाथ आदि द्वारा मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करके किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सौरभ चक्रवर्ती ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों एवं पत्रकारों को नेपाल के राजदूत  राम प्रसाद द्विवेदी द्वारा सम्मानित किया गया।
मैथिली लेखक व कवियत्री पूनम झा तथा यूपी जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम की आयोजक लक्ष्मी गडबोले सुषमा सिंह इंद्र कमल पत्रकार जेपी गुप्ता डी के तिवारी अमित अनिल गुलजार सहित काफी लोग उपस्थित रहे।

और पढ़े  UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी
  • Related Posts

    अयोध्या मंडल में परिवहन मेले का भव्य आयोजन, 18.78 लाख रुपये का बकाया राजस्व जमा

        परिवहन विभाग द्वारा आज संभागीय परिवहन कार्यालय, अयोध्या में परिवहन मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अयोध्या श्री विष्णु राजा सिंह…

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…