NDA Meeting: भाजपा ने मांझी और चिराग को एनडीए की बैठक में शामिल होने का भेजा न्योता, प्रधानमंत्री मोदी भी रहेंगे मौजूद

Spread the love

NDA Meeting: भाजपा ने मांझी और चिराग को एनडीए की बैठक में शामिल होने का भेजा न्योता, प्रधानमंत्री मोदी भी रहेंगे मौजूद

भाजपा ने लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को औपचारिक रूप से NDA में शामिल होने का न्योता भेजा है। 18 जुलाई को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक में शामिल होने के लिए पत्र लिखकर आमंत्रित किया है। दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से दो पत्र लिखी गई है। इसमें एक में चिराग और दूसरे जीतन राम मांझी के नाम का जिक्र है। दोनों लेटर से स्पष्ट हो रहा है कि भाजपा ने चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को NDA में शामिल होने का औपचारिक न्यौता दिया है!

चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को संबोधित करते हुए इस पत्र में लिखा गया है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के अहम साथी हैं। एनडीए के महत्वपूर्ण साथी दल के रूप में आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वारा देश के विकास को गति देने वाली सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की यात्रा के प्रमुख सहयोगी भी हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने पिछले 9 वर्षों में देश के बहुआयामी विकास को नई उंचाई प्रदान की है। एनडीए सरकार में गरीब कल्याण, सांस्कृतिक गौरव की पुनर्स्थापना, आर्थिक प्रगति, देश की रक्षा- सुरक्षा, विदे में भारत की मजबूत साख सहित अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। एनडीए सरकार ने पिछले 9 वर्षों में सेवा और सुशासन की वास्तविक परिकल्पना को साकार किया है। इसका परिणाम है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अमृतकाल का भारत विजन 2047 के नए सपनों को लेकर देश के विकास की यात्रा को जनभागीदारी व जनविश्वास के साथ आगे बढ़ा रहा है। आगामी 18 जुलाई 2023, मंगलवार को सायं 5 बजे नई दिल्ली स्थित होटल अशोक में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में एनडीए की बैठक होनी तय हुई है। इस बैठक में आप सादर आमंत्रित हैं। एनडीए के महत्वपूर्ण साथी दल के रूप में आपकी भूमिका और आपका सहयोग गठबंधन को न सिर्फ मजबूत बनाता है बल्कि देश की विकास यात्रा को भी सुद्धता प्रदान करता है।

और पढ़े  382 करोड़ में बिकी फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार, क्या है इसमें खास, किसने खर्च की इतनी रकम?

चिराग की केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह पक्की-
जीतन राम मांझी एनडीए में आ चुके हैं। अब बारी लोजपा (रामविलास) के चिराग पासवान की बारी है। मौका लगते ही विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के मुकेश सहनी भी इसी रास्ते पर बढ़ेंगे। चिराग और सहनी पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) भी डोरे डालती रही है, लेकिन इनका झुकाव एनडीए की ओर साफ-साफ दिखने लगा है। रविवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने चिराग से पटना में भेंट की। नित्यानंद राय ने इसे आत्मीय-निजी मुलाकात कहा, जबकि यह बात भी आ रही कि वह एनडीए की अगली बैठक में दिल्ली में रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिमंडल के इस माह संभावित विस्तार में चिराग की जगह पक्की हो गई है, अब सिर्फ मंत्रालय का फाइनल होना बाकी है। इससे पहले सीटों को लेकर लोजपा के दोनों टुकड़ों को साथ मिलना है।


Spread the love
  • Related Posts

    राहुल गांधी का दावा: PM मोदी का शासन आखिरी दौर में, उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हुई

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शासन ‘अंतिम दौर’ में…


    Spread the love

    आज 35 साल बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव: किसका किससे है मुकाबला, कौन दौड़ में सबसे आगे? जानिए समीकरण

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश में आज नए राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। सत्तारूढ़ बीएनपी के बड़े नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर इस चुनाव में सबसे आगे माने जा रहे हैं।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *