Results: उपचुनाव के नतीजों पर बोले नवीन, बांकीपुर-दतिया में नहीं मिला अपेक्षित जनादेश

Spread the love

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इसमें बिहार की बांकीपुर सीट पर भाजपा, राजद और जनसुराज के बीच त्रिकोणीय मुकाबला रहा, जबकि मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर सीट पर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने थे। बांकीपुर सीट नितिन नवीन के इस्तीफे, दतिया सीट कांग्रेस विधायक की सदस्यता रद्द होने और मांजलपुर सीट भाजपा विधायक निधन के कारण खाली हुईं थीं।

 

 

उपचुनाव के नतीजों पर नितिन नवीन का पोस्ट

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने तीन राज्यों में हुए उपचुनाव और उसके नतीजों पर प्रतिक्रिया दी है। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा- आज तीन विधानसभा उपचुनावों में आए जनादेश को हम स्वीकार करते हैं। गुजरात की मांजलपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास व्यक्त करने के लिए वहां की जनता का हृदय से आभार। इस विजय के लिए भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई। बांकीपुर और दतिया में हमें अपेक्षित जनादेश प्राप्त नहीं हुआ। हम इन दोनों क्षेत्रों के चुनाव परिणामों का पूरी गंभीरता से आत्ममंथन करेंगे तथा नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जनता के बीच जाकर उनके विश्वास को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

 

किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेंगे- प्रशांत किशोर

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने साफ कहा है कि उनकी पार्टी किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी असली साझेदारी बिहार की जनता के साथ है। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि लोगों ने पारंपरिक पार्टियों से हटकर उन्हें वोट दिया है। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार नीरज कुमार को 19 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी जीत में कई ऐसे लोगों का समर्थन मिला जो अलग-अलग पार्टियों; भाजपा, कांग्रेस और आरजेडी; से जुड़े थे, लेकिन उन्होंने जन सुराज का साथ दिया। इस जीत के साथ ही जन सुराज पार्टी को पहली बार बिहार विधानसभा में जगह मिली है।

और पढ़े  HIV- एचआईवी से बचाव के लिए पहली बार लेनाकैपाविर इंजेक्शन को मंजूरी, किन लोगों को मिलेगा फायदा?

Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़ से तबाही: 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी पर्यटक लापता,7 की मौत, कई गांव तबाह

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरी नेपाल की भोटे कोशी नदी में बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई। जिसमें सात लोगों की शव मिले हैं। वहीं, 384 यात्रियों लापता है, जिनमें 291 विदेशी नागरिक…


    Spread the love

    टीएमसी के बागी सांसदों की बढ़ीं मुश्किलें, लोकसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा सचिवालय ने TMC के 20 बागी सांसदों को अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर अयोग्यता याचिकाओं पर नोटिस भेजकर सात दिनों में जवाब मांगा है। इन सांसदों…


    Spread the love