नंदा राजजात यात्रा: चमोली- कोटी गांव में मिला चार सींग का खाडू, कर सकता है इस बार की नंदा राजजात यात्रा की अगुवाई

 

 

विकासखंड के कोटी गांव में चार सींग वाला मेंंढा (खाडू) मिला है। उसका जन्म करीब पांच माह पहले हुआ है। चार सींग का मेंंढा श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा की अगुवाई करता है। जिससे सोशल मीडिया में इसे अगुवा बताया जा रहा है। हालांकि समिति ने कहा कि जिसे देवी चयन करेगी वही बनेगा अगुवा।

कोटी क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख गौतम मिंगवाल ने बताया कि कोटी गांव के हरीश लाल के यहां एक चार सींग वाला मेंंढा है। जो करीब पांच माह का है। ऐसे में लोग इसे श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा से जोड़कर देख रहे हैं। कोटी में मां नंदा का मंदिर है और यह गांव हिमालीय महाकुंभ श्रीनंदा देवी राजजात यात्रा का पांचवां पड़ाव भी है।

 

बकरीपालक और उनके बेटे गौरव का कहना है कि वो 20 वर्षों से बकरी और भेड़ पालन कर रहे हैं लेकिन आज तक चार सींग का खाडू पैदा नहीं हआ। अब हुआ है जिसका पता उन्हें दो सप्ताह पहले ही लगा है कि उसके चार सींग आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि समिति चाहे तो वो देवी यात्रा के लिए मेंंढा को नि:शुल्क प्रदान करेंगे।


 

वहीं श्रीनंदा देवी राजजात समिति के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुंवर का कहना है कि देवी यात्रा में मेंंढा का ही नहीं बल्कि हर सामग्री का चयन परंपरा और शास्त्र सम्मत होने पर किया जाता है। अभी देवी यात्रा के लिए केवल एक अनुष्ठान मौडवी ही हो पाया है।

आगामी बसंत पंचमी पर यात्रा का कार्यक्रम जारी होने और मनौती होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि चार सींग वाले मेंंढों का जन्म यदा-कदा होता रहता है। इसमें वही मेंंढा लिया जाएगा जिसे देवी चयनित करेगी और जो परंपरा और शास्त्र सम्मत होगा।

और पढ़े  हल्द्वानी- राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR दर्ज, ये है आरोप, जानें
  • Related Posts

    उत्तराखंड: अगले सप्ताह हल्द्वानी में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित, नितिन नवीन हो सकते हैं शामिल

    भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अगले सप्ताह हल्द्वानी में प्रस्तावित है। अब तक तय कार्यक्रम में इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कुमाऊं…

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…