नैनीताल: ये किसकी नजर लगी,लोगों का नहीं थम रहा गुस्सा, पर्यटक लौटने को हुए मजबूर, रेस्टोरेंट-दुकानें सब बंद

 

नैनीताल में नाबालिग से बुजुर्ग के दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा ऐसा फूटा कि लोग सड़क पर ही बदला लेने के लिए आमादा हो गए। दूसरे दिन भी शहर वासियों में आक्रोश है। कई संगठनों के साथ ही जिला कोर्ट के अधिवक्ताओं ने भी घटना के विरोध में सड़क पर उतरकर जुलूस निकाला। तल्लीताल पहुंची संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल, आक्रोशित जनता ने कमिश्नरी में पहुंचकर कमिश्नर दीपक रावत को ज्ञापन सौंपा। वहीं, नैनीताल में लॉकडाउन जैसा माहौल है, पर्यटक लौटने को मजबूर हो रहा है। शहर में रिक्शा संचालन, रेस्टोरेंट व दुकानें भी बंद हैं।

 

वहीं, बच्ची से दरिंदगी के आरोपी को हल्द्वानी जजी कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के दौरान आरोपी को देख अधिवक्ताओं ने हंगामा किया। आरोपी को कोर्ट तक ले जाने में पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस ने आरोपी उस्मान को बमुश्किल कोर्ट तक पहुंचाया। कोर्ट ने उस्मान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

और पढ़े  कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब: सुबह 4 बजे से दर्शन के लिए लगी कतार, जाम से भी जूझे लोग
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…