नैनीताल- आज कैंची धाम का 61वां स्थापना स्थापना दिवस,बाबा के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, नजारा देख सभी हैरान

 

कैंची धाम का आज 61वां स्थापना दिवस है। आज सुबह से ही नीब करौरी बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। इस बार का कैंची मेला ऐतिहासिक होने जा रहा है। इसका अंदाजा कैंची मेले से एक दिन पहले शुक्रवार की शाम को यहां पहुंचे 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को देखकर लगाया जा सकता है।

Today is the 61st foundation day of Kainchi Dham

कैंची धाम का आज 61वां स्थापना दिवस है और ऐसे में नीब करौरी बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा है। कैंची धाम में रविवार की सुबह 4.45 बजे बाबा नीब करौरी महाराज के साथ मंदिर के देवी-देवाताओं को प्रसाद का भोग लगाने के साथ मालपुए का प्रसाद बंटना शुरू हो गया है। प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं को हल्द्वानी, भीमताल, भवाली और नैनीताल के श्रद्धालुओं को शटल सेवा से भेजा जा रहा है। मंदिर के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने बताया कि बाबा को भोग लगाने के साथ प्रसाद बंटना शुरू हो गया है।

 

Today is the 61st foundation day of Kainchi Dham

अलग-अलग स्थलों से श्रद्धालुओं के लिए छह सौ शटल लगाई
कैंची धाम मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 600 शटल वाहन लगाए हैं। वहीं व्यवस्था जांचने के लिए डीएम भी शटल से कैंची धाम पहुंची। रविवार को कैंची धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। देखते ही देखते यहां लगभग दो किलोमीटर लंबी कतार लग गई। जिसको व्यवस्थित करने के लिए पुलिस चप्पे- चप्पे पर लगी रही। वहीं भीमताल, भवाली, नैनीताल व अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं के वाहन रोककर शटल से कैंची धाम भेजा।

और पढ़े  सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन की धज्जियां: प्रतिबंध के बावजूद छात्र दौड़ा रहे बाइक-स्कूटी, प्रशासन मौन

 

 

वहीं व्यवस्था देखने पहुंची डीएम भी शटल से कैंची धाम पहुंची। उन्होंने कहा कि भारी संख्या में श्रद्धालु कैंची धाम पहुंचे हैं। जिनको सुगमता के साथ बाबा के दर्शन कराए जा रहे हैं। वहीं मौके पर पहुंचे एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि व्यवस्थाएं बनाने के लिए काठगोदाम, नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची जगह- जगह पुलिस लगाई गई है। ताकि पर्यटकों व श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।

Related Posts

उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…