नैनीताल /  रामनगर: 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने खर्च कर दिए 68 लाख रुपए, रिटर्निंग ऑफिसर ने जारी किया ब्योरा

 

गर पालिका चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च का ब्यौरा रिटर्निंग ऑफिसर ने जारी कर दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं से ज्यादा दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने 68 लाख से अधिक खर्च कर दिया। जबकि भाजपा व बसपा के प्रत्याशियों ने इनके मुकाबले काफी कम खर्च किया है।

रामनगर नगर पालिका चुनाव में भाजपा से मदन मोहन जोशी, बसपा से विनोद कुमार ही पार्टी के प्रत्याशी है। 18 जनवरी तक जारी चुनाव व्यय के ब्यौरे के अनुसार भाजपा के मदन मोहन जोशी की बात करें तो इनके द्वारा 13 लाख 76 रुपए खर्च किए गए है।

बसपा के विनोद कुमार ने 67 हजार 207 रुपए खर्च किए। निवर्तमान चेयरमैन व निर्दलीय प्रत्याशी मो. अकरम ने 12 लाख 5 हजार 373 रुपए खर्च किए। निर्दलीय मो. आदिल खान ने 84 हजार रुपए, निर्दलीय भुवन डंगवाल ने 82 हजार 938 रुपए खर्च किए। निर्दलीय आसिफ इकबाल ने 33 लाख 5 हजार 116, निर्दलीय भुवन पाण्डे ने 35 लाख 2 हजार 855 रुपए खर्च किए। वही निर्दलीय नरेंद्र शर्मा ने 11 लाख 7 हजार 470 रुपए खर्च किए।

और पढ़े  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा एलान- पूर्व CM का कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा, इस एक्शन के बाद बड़ा फैसला
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…

    स्टेडियम में शराब पीकर हुड़दंग: नशामुक्त हरियाणा की थीम वाली क्रिकेट लीग में छलके जाम, तीन कलाकारों का चालान

    नशामुक्त हरियाणा’ की थीम पर चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (एसीएल) में शराब पार्टी करने वाले तीन हरियाणवी कलाकारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्टेडियम में शराब पीकर…