नैनीताल: उत्तराखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष बने पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल ।

Spread the love

नैनीताल: उत्तराखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष बने पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल ।

उत्तराखंड बार काउंसिल कार्यालय में शनिवार को काउंसिल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव हुए। मतगणना के बाद नैनीताल के पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल अध्यक्ष और हरिद्वार के कुलदीप सिंह उपाध्यक्ष पद पर विजयी रहे। सदस्य सचिव मेहरबान सिंह कोरंगा ने विजेताओं के नाम की घोषणा की।बार काउंसिल के चुनाव में अध्यक्ष पद पर डाॅ.महेंद्र सिंह पाल, योगेंद्र सिंह तोमर चुनाव मैदान में थे। उपाध्यक्ष पद के लिए कुलदीप सिंह व मुनफैत अली के बीच मुकाबला था। चुनाव प्रक्रिया में काउंसिल के 20 सदस्य समेत महाधिवक्ता ने भाग लिया। अध्यक्ष पद पर डॉ. पाल को 11 और तोमर को नौ मत मिले। एक मत अवैध घोषित हुआ। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर भी कुलदीप सिंह को 12 और मुन्फैत अली को 9 मत मिले।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- कांग्रेस नेता हरक सिंह ने की प्रेसकांफ्रेंस, सीएम विवेकाधीन कोष के दुरुपयोग का लगाया आरोप
  • Related Posts

    नैनीताल- सड़क हादसा: खूपी के पास गहरी खाई में गिरी कार, 2 पर्यटकों की मौत, दो गंभीर घायल

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ज्योलीकोट-भवाली रोड पर खूपी के पास उन्नाव से जागेश्वर धाम जा रही पर्यटकों की कार गहरी खाई…


    Spread the love

    हल्द्वानी दौरे पर रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह- उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनसभा को करेंगे संबोधित

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार 21 मार्च को जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वह हल्द्वानी में उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *