नैनीताल: काज्योलीकोट के पास पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, धमाकों से मची अफरा तफरी, चालक ने भागकर बचाई जान

नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार सुबह पटाखों से भरे एक ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। ज्योलीकोट के समीप चलते ट्रक के पिछले हिस्से में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक में रखे पटाखे फूटने लगे। बीच सड़क पटाखों के धमाकों से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान चालक ने किसी तरह ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह पटाखों से भरा एक ट्रक हल्द्वानी से ज्योलीकोट की ओर जा रहा था। इसी दौरान ज्योलीकोट के पास अचानक ट्रक के पिछले हिस्से में आग लग गई। आग लगते ही ट्रक में रखे पटाखे फूटने लगे। सड़क पर पटाखों के लगातार धमाकों के कारण मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि, पटाखों के लगातार फूटने के कारण आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दमकल विभाग की टीम को भी सूचना दी गई। एहतियातन मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
और पढ़े  केंद्रीय वन मंत्री से मिले CM धामी: हाईकोर्ट को लेकर हुई चर्चा, भूमि हस्तांतरण पर मांगी जल्द मंजूरी
  • Related Posts

    पौड़ी: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, डेढ़ महीने पहले दिया था बच्ची को जन्म

    पौड़ी के विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम सकनोली में एक विवाहिता ने फंदा डालकर मौत को गले लगा लिया। राजस्व पुलिस के अनुसार विवाहिता अनीता देवी (25) ने कमरे में पंखे…

    देहरादून: डीजीपी से मिलीं जेनी, हरक सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, बेटे के डीएनए टेस्ट और CBI जांच की मांग

    जेनी उर्फ इंदिरा देवी ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने और मामले की सीबीआई…