Nainital: मुख्यमंत्री धामी ने किया सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ |

Spread the love

Nainital: मुख्यमंत्री धामी ने किया सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ |

सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का मुख्यमंत्री धामी ने शुभारंभ किया। इस दौरान कुमाऊंंनी छोलिया नृत्य से सीएम धामी का भव्य स्वागत हुआ। उनके साथ इस दौरान सांसद अजय टम्टा मौजूद रहे। हलांकि जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या और वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर- जौलजीबी रोड स्थित चरण मंदिर से उचौलीगोठ टनकपुर तक आयोजित रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर साहसिक पर्यटन के नए आयामों को प्रदेश के विभिन्न डेस्टिनेशनों पर स्थापित करने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने राफ्ट में बैठकर अन्य प्रतिभागियों के साथ प्रतिभाग किया। प्रतिवर्ष इस शक्ति पीठ की यात्रा करने आस्थावान श्रद्धालु कष्ट सहकर भी यहां आते हैं। होली के अगले दिन यानी आज नौ मार्च से शुरू हो चुके पूर्णागिरि मेले के लिए छह सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम सुंदर सिंह ने बताया कि व्यवस्थाओं पर निगरानी के लिए मेला क्षेत्र में छह सेक्टर बनाए गए हैं।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- सरकार के 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम का CM धामी ने किया शुभारंभ, स्टॉल पर पहुंच बनाई सेल रोटी
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *