नैनीताल- 10 करोड़ से कैंचीधाम बाईपास पर बनेगा पुल, 505 लाख रुपये से मार्ग कटिंग का कार्य शुरू

 

कैंची धाम में बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या और अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ आदि पहाड़ी क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए विभाग के साथ ही शासन व सरकार भी गंभीर है। पूर्व में सेनिटोरियम से दुनिखाल तक मार्ग बनने के बाद अब दुनिखाल से पाडली मार्ग पर भी पहाड़ कटिंग का कार्य शुरू हो गया है। लोनिवि की ओर से उक्त मार्ग की सुरक्षा दीवार व डामरीकरण के लिए 981.34 लाख रुपये तथा इस मार्ग को पुल के माध्यम से खैरना मार्ग से जोड़ने के लिए 10.355 करोड़ लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

भवाली सेनिटोरियम से कैंची धाम बाईपास के 18.15 किमी मार्ग के लिए पूर्व में लोनिवि की ओर से 12.14 करोड़ रुपये की लागत से सेनिटोरियम-दुनिखाल तक आठ किमी का मार्ग तैयार किया गया। दूसरे चरण में वन विभाग की अनापत्ति तथा अन्य औपचारिक्ताओं के बाद 505.71 लाख रुपये की लागत के बाद इसी माह दुनिखाल से पाडली तक पहाड़ी कटान व अस्थायी मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

आगामी तीन माह में यह कार्य किया जाना है। सहायक अभियंता पीसी उप्रेती ने बताया कि विभाग की ओर से इस मार्ग की सुरक्षा दीवार व डामरीकरण के लिए 981.34 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। इसके बाद बाईपास को मुख्य मार्ग से जोड़ने की जरूरत होगी। 74.15 मीटर स्पान के पुल के लिए भी लोनिवि ने 10.355 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। धन की स्वीकृति के क्रम में शीघ्र ही बाईपास का काम पूरा होगा। इससे कैंची जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। साथ ही पहाड़ को जाने वाले अन्य यात्रियों को भी जाम से निजात मिल सकेगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में 24 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने की तैयारी, जल्द होगा ग्राउंडिंग समारोह
  • Related Posts

    उत्तराखंड के मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी रद्द, अब रविवार को होगा अवकाश

    उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता लेने वाले और मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 206 मदरसों में अब शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश नहीं होगा। इनमें अन्य विद्यालयों की तरह…

    अंतिम चरण में चारधाम यात्रा: दर्शन के लिए उमड़ रही भीड़, बना नया रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार

    चारधाम यात्रा अंतिम चरण में है। केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 60 लाख पार…