मुस्लिम धर्मगुरु ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसएसपी शैलेश पांडे से मुलाकात कर उन्हें बुके देकर दी मुबारकबाद।

अयोध्या शहर का माहौल खराब करने की कोशिश के मामले में पुलिस के खुलासे के बाद मुस्लिम धर्मगुरुओ ने राहत की सांस ली.जिसको लेकर आज मुस्लिम धर्मगुरु एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसएसपी शैलेश पांडे से मुलाकात कर उन्हें बुके देकर मुबारकबाद दी।इस दौरान मुस्लिम धर्मगुरु व टाट शाह मस्जिद के मौलाना मुखता रूल हसन बगदादी ने कहा कि अयोध्या पुलिस तारीफ के काबिल है। जिस तरह से अयोध्या शहर का अमन-चैन खराब करने की कोशिश की गयी थी उस पर उम्मीद के खिलाफ जाकर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही अराजक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।वही मुस्लिम धर्मगुरुओ ने भी धैर्य का परिचय देकर कानून पर विश्वास किया और उन्हें न्याय मिला। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मस्जिदों के सामने आपत्तिजनक पोस्टर फेंके गए थे उससे शहर का माहौल खराब हो सकता था लेकिन मुस्लिम भाइयों ने भी धैर्य का परिचय देते हुए जिला प्रशासन पर भरोसा करते हुए कानून पर विश्वास जताया था और विश्वास पर अयोध्या पुलिस प्रशासन खरा उतरा है इसके लिए उन सभी को मुस्लिम धर्मगुरु मुबारकबाद पेश करते हैं।

और पढ़े  UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का...
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…