देहरादून- हरिद्वार और सितारगंज जेल में होगी मशरूम की खेती, धामी ने बोर्ड बैठक में दिए निर्देश

CM धामी ने बृहस्पतिवार को जेल विकास बोर्ड की बैठक में एक जेल एक प्रोडक्ट के विकास पर गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने सितागंज खुली जेल में कच्ची घानी तेल संयंत्र लगाने और सितारगंज व हरिद्वार जेल में मशरूम की खेती की सहमति दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कारागारों में बंद कैदियों के कौशल विकास के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। आईटीआई के माध्यम से जेलों में अलग-अलग ट्रेड के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। जेलों के विकास के लिए राज्य का अपना अलग मॉडल विकसित करे। उन्होंने जेलों में बनाए गए उत्पादों का सरकारी कार्यालयों में उपयोग बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कहा कि अधिकारी समय-समय पर जेलों में भोजन की व्यवस्थाएं देखें ताकि कैदियों के भोजन की गुणवत्ता बनी रहे।

 

जेलों में चिकित्सा सुविधा को भी मजबूत करने के निर्देश दिए
बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्रीय कारागार सितारगंज, जिला कारागार अल्मोड़ा, पौड़ी, टिहरी, उप कारागार हल्द्वानी और रुड़की में लॉंड्री मशीन की स्थापना की जाएगी। जिला कारागार देहरादून और हरिद्वार में इसकी स्थापना से अच्छे परिणाम मिले हैं। जेलों में चिकित्सा सुविधा को भी मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रदेश की खुली जेल सितारगंज में कच्ची घानी सरसों तेल संयंत्र की स्थापना व सितारगंज और हरिद्वार जेल में मशरूम फार्मिंग की भी सहमति दी गई।
बैठक में जानकारी दी गई कि जिला कारागार हरिद्वार, अल्मोड़ा, केंद्रीय कारागार सितारगंज और उपकारागार हल्द्वानी में बेकरी यूनिट की स्थापना से लगभग 12 लाख रुपये आय हुई है। सितारगंज खुली जेल में गोशाला की स्थापना से 10 लाख रुपये की आय हुई है। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव गृह शैलेश बगोली, एडीडी जेल अभिनव कुमार, सचिव सी रविशंकर आदि अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़े  बदरीनाथ चढ़ावा केस: कोर्ट ने 3 आरोपियों का लिया संज्ञान, एक हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 50 गवाह शामिल
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…